वाराणसी
स्मार्ट मीटरो को आन-लाईन जोड़ने की व्यवस्था उपलब्ध है
वाराणसी। पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड के अधीक्षण अभियंता ने बताया कि वर्तमान में बकाये पर विद्युत स्मार्ट मीटर उपभोक्ताओं का आन-लाईन व्यवस्था के अन्तर्गत फोर्टि क्लाइन्ट सर्वर द्वारा आन-लाईन मैनुअली कमांड दे कर स्मार्ट मीटरो को आन-लाईन जोडने की व्यवस्था उपलब्ध है। पूर्व में विगत दो माह से सर्वर इन्टीग्रेट न होने के कारण विच्छेदन का कार्य बन्द था, जो कि 27 फरवरी को पुनः प्रारम्भ हुई।
उन्होंने बताया कि इस व्यवस्था के अन्तर्गत मीटर के बकायेदार उपभोक्ताओं द्वारा बकाये के भुगतान के उपरान्त 28 फरवरी दिनांक मैनुवली कमान्ड दे कर ऑन-लाईन चालू कराया जा रहा था। बकायेदार उपभोक्ताओं के विद्युत विच्छेदन के कारण मैनुवली एक-एक करके देर रात तक समस्त जमा किये हुए उपभोक्ताओं का विद्युत संयोजन उसी दिन ऑन लाईन जोड़ दिया गया था। विद्युत बकाये के स्मार्ट मीटरो का विद्युत विच्छेदन नही किया गया।
