Connect with us

वाराणसी

जी-20 शिखर सम्मेलन के दृष्टिगत VDA द्वारा नगर के सौन्दर्यीकरण हेतु मुख्य मार्गो पर स्थित भवनों को किया जा रहा रंगरोगन

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी। सर्वसाधारण को सूचित किया जाता है कि जी-20 शिखर सम्मेलन के दृष्टिगत विकास प्राधिकरण, वाराणसी द्वारा नगर के सौन्दर्यीकरण हेतु मुख्य मार्गो पर स्थित भवनों / दुकानो तथा चहारदीवारियों का रंग-रोगन व वाल पेंटिंग कार्य विभिन्न विभागो / बैंको व सामाजिक संस्थाओं के सहयोग से किया जा रहा है। विकास प्राधिकरण के इस कार्य में एच.डी.एफ.सी. बैंक, आई.सी.आई.सी.आई बैंक, कोटक महेन्द्रा बैंक, आई.डी.एफ.सी. बैंक, उज्जीवन स्माल फाइलेन्स बैंक, यस बैंक, यूको बैंक, बैंक ऑफ बड़ौदा, पी.एन. बी. तथा यूनियन बैंक ऑफ इण्डिया के द्वारा विशेष सहयोग करते हुए उक्त सभी बैंको द्वारा विभिन्न क्लस्टरों के बदरंग हो चुके भवनो व चहारदीवारियों की पेंटिंग करायी जा रही है ताकि नगर के सौन्दर्यीकरण में वृद्धि हो सके।

Loading...

अतः सम्मानित जनसाधारण से अनुरोध है कि बैंको द्वारा नगर के सौन्दर्यीकरण हेतु किये जा रहे प्रयास में सहयोग प्रदान करे।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page