वाराणसी
श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन करने आई महिला परिजनों से बिछड़ी, चौक पुलिस ने ढूंढा
Loading...
Loading...
वाराणसी। रायगढ़ छत्तीसगढ़ निवासिन द्रुपति पटेल पत्नी स्व बोधराम पटेल अपने परिजनों के साथ श्री काशी विश्वनाथ मंदिर दर्शन पूजन हेतु वाराणसी आई थी । दर्शन पूजन के उपरांत अपने परिजनों से बिछड़ गईं जिन्हे थाना चौक कमिश्नरेट वाराणसी पुलिस द्वारा थाना स्थानीय पर लाया गया तथा व्हाट्सअप और अन्य सोशल मीडिया, डिजिटल माध्यम से इनके परिजनों के बारे में पता कर उनके परिजनों को सूचित किया गया । जिससे इनके पुत्र पीतांबर पटेल थाना स्थानीय पर आए और इनको इनके पुत्र को सुपुर्द किया गया । अपने पुत्र से मिलने के बाद द्रुपति ने थाना चौक और कमिश्नरेट वाराणसी पुलिस को आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया ।
Loading...
Continue Reading
