Connect with us

वाराणसी

एनडीआरएफ टीम ने बीएचयू ट्रॉमा सेंटर में सीबीआरएन आपदा को लेकर किया मॉक अभ्यास

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी: बीएचयू के ट्रामा सेंटर में इंडो इजरायल ट्रॉमा कोर्स एवं मांस कैजुअल्टी पर आधारित तीन दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया जा रहा है। उसी क्रम में आज एनडीआरएफ वाराणसी और ट्रॉमा सेंटर बीएचयू द्वारा मांस कैजुअल्टी पर आधारित एक मॉक अभ्यास का प्रदर्शन किया गया।

Loading...

यह मॉक अभ्यास एनडीआरएफ कमांडेंट मनोज कुमार शर्मा के दिशा निर्देशन में आयोजित किया गया। इस दौरान ट्रामा सेंटर की बिल्डिंग में गैस सिलेंडर ब्लास्ट होने से इमारत के एक हिस्से के गिरने के कारण कुछ लोग उसमें दब गए और कई लोग गैस रिसाव की चपेट में आ गए। जिनके बचाव के लिए एनडीआरएफ की प्रशिक्षित सीबीआरएन टीम के कर्मियों को बुलाया गया। बचाव दल द्वारा सीबीआरएन सूट और एससीबीए सेट के माध्यम से घायलों तक पहुंच बनाई गई और उन्हें सुरक्षित निकालकर प्राथमिक उपचार देने के उपरांत अग्रिम उपचार के लिए सम्बन्धित अस्पताल में भेजा गया। इसके साथ ही कार्यशाला में तुर्की से लौटी एनडीआरएफ टीम के कमांडर अभिषेक कुमार राय, उप कमाडेंट द्वारा तुर्की में किए गए राहत बचाव कार्य पर आधारित केस स्टडी पर व्याख्यान दिया गया। डॉक्टर पंकज गौरव, असीम उपाध्याय द्वितीय कमान अधिकारी और उनकी पूरी टीम ने इजराइल मेडिकल टीम के समक्ष इस मॉक अभ्यास के दौरान शानदार प्रदर्शन किया।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page