Connect with us

वाराणसी

G-20 सम्मेलन के मद्देनजर फेरी पटरी ठेला व्यवसाय समिति पदाधिकारियों संघ बैठक संपन्न

Published

on

Loading...
Loading...

रिपोर्ट – प्रदीप कुमार

Loading...

वाराणसी: नगर निगम वाराणसी मुख्यालय पर अपर नगर आयुक्त सुमित कुमार के अध्यक्षता में जी-20 सम्मेलन के मद्देनजर फेरी पटरी ठेला व्यवसाय समिति पदाधिकारियों संघ बैठक संपन्न हुई । जिसमें स्ट्रीट वेंडरों की विभिन्न मुद्दों पर विस्तार पूर्वक चर्चा हुई निर्धारित किए गए वेंडिंग जोन में सर्वेक्षित व सत्यापित वेंडरो को व्यवस्थित व्यवसाय करने व अन्य स्थलों को नॉन वेंडिंग जोन घोषित करने प्रत्येक स्ट्रीट वेंडर अपने रेहड़ी पटरी पर जी- 20 का लोगो लगाकर व डस्टबिन रखकर संदेशवाहक की भूमिका निभाने का कार्य करें जिसमें प्रदेश सरकार व जिला प्रशासन का सहयोग करते हुए । रेहड़ी पटरी व्यवसायी एक मिसाल पेश कर सकें । फेरी पटरी ठेला व्यवसायी समिति सचिव अभिषेक निगम जी ने कहा है कि वर्तमान समय में होली का त्यौहार का ध्यान रखते हुए तत्काल प्रभाव से स्ट्रीट वेंडर की आजीविका प्रभावित न हो जिसके लिए अतिक्रमण दस्ता अभियान पर तत्काल प्रभाव से रोक लगाई जाए । नगर निगम वाराणसी सीमा क्षेत्र विस्तारीकरण अधिक से अधिक वेंडिंग जोन चिन्हित कर विरासत बाजार, सप्ताहिक बाजार व स्ट्रीट फूड हब की स्थापना की जाए, जैसे गंभीर मुद्दे पर सहमति जताते हुए कहा है कि जल्द से जल्द जिला प्रशासन समन्वय स्थापित कर सभी मुद्दे पर गंभीरता पूर्वक कार्य करेगा बैठक में मुख्य रूप से राजेंद्र प्रसाद सिंह ‘महादेव’, हरिशंकर सिन्हा, अभिषेक निगम, गणेश यादव, मनोज जयसवाल, प्रदीप कुमार, फिरोज अहमद, मनोज कुमार गुप्ता, रोहित श्रीवास्तव, प्रीति चौधरी, मोहित श्रीवास्तव उपस्थित थे।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page