Connect with us

वाराणसी

थाना दिवस के अवसर पर थाना कपसेठी व बड़ागाँव पर DCP गोमती ज़ोन द्वारा अपर जिलाधिकारी के साथ सुनी गयी जनता की फरियाद

Published

on

Loading...
Loading...


वाराणसी: अपर जिलाधिकारी(प्रशासन) व पुलिस उपायुक्त गोमती ज़ोन कमिश्नरेट वाराणसी द्वारा शासन की मंशा के अनुरुप जनसमस्याओं की सुनवाई तथा त्वरित निस्तारण हेतु आज थाना कपसेठी व बड़ागाँव पर आयोजित थाना दिवस पर फरियादियों की समस्याओं को सुना गया तथा राजस्व और पुलिस विभाग के अधिकारियों/कर्मचारियों को टीम बनाकर मौके पर जाकर शिकायतों को गम्भीरता से लेकर शत-प्रतिशत निष्पक्ष निस्तारण करने हेतु निर्देशित किया गया ।
पुलिस उपायुक्त गोमती ज़ोन द्वारा उपस्थित समस्त पुलिस अधिकारी/ कर्मचारी को निर्देशित किया गया कि थाना दिवस में प्राप्त शिकायती प्रार्थना पत्रों का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण जल्द से जल्द किया जाना चाहिए तथा जिन प्रार्थना पत्रों का निस्तारण उच्चाधिकारी स्तर से किया जाना है उन पर रिपोर्ट लगाकर सम्बंधित अधिकारी को प्रेषित करें जिससे समय से उचित निस्तारण कराया जा सके। इस दौरान नायब तहसीलदार, थाना प्रभारी व पुलिस के अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।

Loading...

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page