अपराध
कैण्ट पुलिस द्वारा लूट/ चोरी के 5 अभियुक्तों के विरुद्ध गैंगेस्टर एक्ट की कार्यवाही की गयी
वाराणसी: अपराध व अपराधियों पर नियंत्रण हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में पुलिस उपायुक्त वरुणा ज़ोन के निर्देशन मे, एवं सहायक पुलिस आयुक्त कैण्ट के नेतृत्व में थाना कैण्ट पुलिस द्वारा अभियुक्तगण (1) मो0 निहाल उर्फ पिन्टू पुत्र एजाज अहमद पताC-19/137 लल्लापुरा थाना सिगरा वाराणसी,(2) मो0 अख्तर पुत्र पीर मोहम्मद निवासी बुनकर कालोनी करसड़ा बछाव थाना रोहनियां वाराणसी,(3) नदीम अहमद पुत्र सैफुद्दीन निवासी बुनकर कॉलोनी करसड़ा बछाव थाना रोहनियां वाराणसी,(4) संतोष कुमार पुत्र लालजी निवासी पहलू का पूरा फुलवरिया थाना कैंट वाराणसी, (5) गोरखनट पुत्र स्व0 मेटी निवासी कोइराजपुर नटबस्ती हरहुआ थाना बड़ागांव वाराणसीके विरुद्ध मु0अ0सं0 078/2023 धारा 3(1) उ0प्र0 गैंगेस्टर एक्ट का अभियोग पंजीकृत किया गया। उपरोक्त अभियुक्तगण का आपराधिक लुटेरों का एक संगठित गिरोह है तथा इनके द्वारा योजना बद्ध तरीके से एक राय होकर व्यक्तियों को आटो में बैठाकर बैग से चोरी व लूट जैसे अपराध कारित किये जाते हैं।अभियुक्तगणों के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही करने व आम जनमानस में अपराधियों के विरूद्ध भय के महौल को खत्म करने के उद्देश्य से गैंगेस्टर एक्ट का अभियोग पंजीकृत किया गया।उक्त के सम्बन्ध में थाना कैण्ट द्वारा आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।
