अपराध
कपसेठी पुलिस ने सफल अनावरण : वरुणा नदी पुल के नीचे हत्या कर शव को फेकने वाले अभियुक्तों को किया गिरफ्तार
वाराणसी: अपराध एवं अपराधियों की रोकथाम एनबीडब्ल्यू की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में पुलिस उपायुक्त गोमती ज़ोन व अपर पुलिस उपायुक्त गोमती ज़ोन के पर्यवेक्षण तथा सहायक पुलिस आयुक्त राजातालाब के कुशल नेतृत्व में वरुणा नदी इसरवार पुल के नीचे हत्या कर फेंके गए शव के संबंध में थाना- कपसेठी पर 22 जनवरी को पंजीकृत मु0अ0सं0 011/2023 धारा- 302/201 भा0द0वि0 के सफल अनावरण एंव अभियुक्तों की गिरफ्तारी व बरामदगी हेतु थाना स्थानीय पर टीमें गठित कर आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये थे।
इसी क्रम में विवेचना के दौरान मृतक की अंग्रेजी शराब की दुकान से प्राप्त वीडियो फुटेज के आधार पर पुलिस टीम द्वारा मृतक रंजीत सिंह के साथ दिखाई दिये संदिग्ध व्यक्तियों की तलाश जारी थी। आज मुखबिर की सूचना पर हत्या की घटना को कारित करने वाले अभियुक्तगण मुन्ना राम व भगावन राम को गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ के दौरान अभियुक्तगणों ने बताया कि- “ 05 जनवरी की शाम को रंजीत सिंह हम लोगों से मिला और हम लोगों ने साथ मे शराब खरीदी थी। रंजीत सिंह पहले से ही नशे में था और जब हम ब्रह्मबाबा बलुआ इसरवार पुल के पास (वरूणा नदी के किनारे) शराब पीने के लिये बैठे तो वह हम दोनों को गाली देते हुये विवाद करने लगा कि मैं ही पूरी शराब पीऊंगा। इसी विवाद में उसने ईंट चलाकर मुन्ना के सिर पर प्रहार कर दिया जिसे हम दोनों ने रोककर उसी ईंट से रंजीत सिंह के सिर पर दो-तीन बार प्रहार किये। रंजीत सिंह जब बेहोश होकर गिर गया तो हम दोनों ने उसे नदी में उठाकर फेंक दिया तथा उसकी स्कूटी को जला दिये । बचे हुए स्कूटी के टुकड़ो को कुँए मे फेंक दिये थे” । थाना कपसेठी पुलिस टीम द्वारा अभियुक्तगणों की निशानदेही पर आला कत्ल ईंट का टुकड़ा व मृतक की टोपी तथा जले हुए स्कूटी के अवशेष को बरामद कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है ।
