Connect with us

वाराणसी

मकर संक्रांति को देखते हुये गंगा में नाॅव संचालन को लेकर नाविकों के साथ बैठक सम्पन्न

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी: नगर आयुक्त प्रणय सिंह के निर्देश पर अपर नगर आयुक्त सुमित कुमार की अध्यक्षता में नाविक संगठनों एवं जल पुलिस के साथ बैठक सम्पन्न की गयी। बैठक में निर्णय लिया गया कि, नाविकों के संगठन को यह स्पष्ट किया गया कि उनके नाॅव/ मोटर बोट पर सुरक्षा मानक नाॅव की यात्री क्षमता के अनुसार रखना होगा, यथा- लाइफ जैकेट, लाइफ रिंग, चार सेल का टार्च एवं 20 मीटर नायलान की रस्सी नॅाव पर रखना अनिवार्य होगा।

Loading...

नाविकों को नाॅव/ मोटर बोट पर ओवर लोडिंग पर जुर्माना नगर निगम, वाराणसी द्वारा निर्धारित किया जायेगा, जिसके लिये नाॅव/ मोटर बोट पर फ्लुरिसेंट पेंट की लाल पट्टी पेंट करायी जायेगी, जिसके पानी के भीतर जाने पर यह माना जायेगा कि उक्त नाॅव ओवर लोडेड है। अवैध नाॅव/ मोटर बोट गंगा नदी में नही चलने दी जायेगी। यह वे नावें होगी जो लाइसेन्स विहिन होगी, जिससे इनकी पहचान करना स्पष्ट होगा। जो भी नाविक इस प्रकार की नाॅव का संचालन करते हुये पाया जायेगा, उसके विरुद्ध जल पुलिस के सहयोग से कानूनी कार्यवाही की जायेगी। इस पर नाविक संगठनों द्वारा सहमति व्यक्त कह गयी। बैठक में प्रभारी अधिकारी लाइसेंस अनुपम त्रिपाठी, जल पुलिस के अधिकारी एवं नाविक संगठनों के लोग उपस्थित थे।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page