अपराध
लगभग साढ़े सात लाख मूल्य के प्रतिबंधित चाइनीज मांझे के साथ दो गिरफ्तार
वाराणसी: अपराधों की रोकथाम एवं प्रतिबंधित चाइनीज मांझे की खरीद फरोसत के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में पुलिस उपायुक्त वरुणा जोन के निर्देशन में एवं सहायक पुलिस आयुक्त रोहनिया के पर्यवेक्षण में थाना मण्डुवाडीह पुलिस टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर चादपुर लोहता सड़क शिवनगर कालोनी मोड़ थाना मण्डुवाडीह के पास से प्रतिबंधित चाइनीज माझे की वाहन में लोडिंग करते समय 63 अदद गत्ता कुल वजन मय बोरी व गत्ता सहित 2111.74 किग्रा प्रतिबंधित माझा के साथ अभियुक्तगण अफजल खान पुत्र हाजी मो० असलम निवासौ-सी 14/98 ए-1 लल्लापुरा माताकुण्ड थाना सिगरा जनपद वाराणसी, सरफराज पुत्र स्व0 संजर खान नि०- 1 /457 ठठेरी बाजार गोलघर मीटी थाना रामनगर वाराणसी को आज गिरफ्तार किया गया। उक्त गिरफ्तारी व बरामदगी के सम्बन्ध में थाना मण्डुवाडीत पुलिस द्वारा मु0अ0सं0- 09/23 धारा 188,291,336 भादवि व धारा 5/15 पर्यावरण संरक्षण अधिनियम 1986 पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।
