Connect with us

वाराणसी

ज्ञानवापी प्रकरण : अदालत ने प्रार्थना पत्र के पोषणीयता पर बहस हेतु 16 जनवरी की तिथि नियत की

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी: ज्ञानवापी मामले में मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट स्पेशल की अदालत में आज काशी विश्वनाथ ज्योतिर्लिंग को नुकसान पहुंचा कर हिंदू भावना भङकाने, शिवलिंग के ऊपरी भाग में सीमेन्टनुमा पदार्थ जमाकर शिवलिंग को ड्रिलिंग मशीन से छेदकर फब्बारा का रुप देने का प्रयास करने के अपराध में अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज कर विवेचना करने के लिये थाना चौक को आदेशित करने के लिये प्रार्थना पत्र दाखिल किया गया है
बजरडीहा भेलुपुर के विवेक सोनी व चितईपुर के जयध्वज श्रीवास्तव ने अधिवक्ता देशरत्न श्रीवास्तव व नित्यानंद राय एडवोकेट के माध्यम से 156( 3) सीआरपीसी के तहत प्रार्थना पत्र दाखिल किया कहा कि द्वादश ज्योतिर्लिंग में प्रमुख काशी विश्वनाथ मंदिर अनादी काल से काशी में स्थित है ज्योतिर्लिंग का प्राण प्रतिष्ठा करने के उपरांत स्थापित किया गया था जो की जीवित स्वरूप है और उसका विध्वंस कभी नहीं हुआ है बल्कि मात्र मंदिर के स्वरूप को क्षतिग्रस्त किया गया था तथा मंदिर के मलबे से ही कथित मस्जिद के भवन का स्वरूप बनाया गया और हर स्थिति में ज्योतिर्लिंग अपने स्थान पर कायम रहा है कुछ अज्ञात लोगों ने जो औरंगजेब के धर्म के लोग के मानने वाले हैं काशी विश्वनाथ ज्योतिर्लिंग को कूप बनाकर ढकने के उपरांत एक पोखरी का निर्माण कर वजू का स्थान अवैधानिक तरीके से बना दिया ज्योतिर्लिंग के साथ छेड़छाड़ करते हुए ज्योतिर्लिंग के ऊपरी भाग में सीमेंटनुमा पदार्थ जमा कर तथा शिवलिंग ड्रिलिंग मशीन से छेद कर फब्बारा का रूप देने का प्रयास किया गया जिसमें प्रार्थी गण व समस्त हिंदू जनमानस की भावनाएं आहत हैं इस प्रकार हिंदू भावनाएं भड़का कर दंगा कराने का प्रयास मुस्लिम समुदाय की अज्ञात व्यक्ति द्वारा किया गया है घटना की सूचना 29 दिसंबर 2022 की दी गई कोई कार्रवाई ना होने पर 3 जनवरी को रजिस्टर्ड डाक से पुलिस कमिश्नर को सूचित किया गया लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है ।अधिवक्ता देशरत्न श्रीवास्तव व नित्यानंद राय आज सोमवार को अदालत में प्रार्थना पत्र पर वादीगण की तरफ से बहस किया ।अदालत ने प्रार्थना पत्र के पोषणीयता पर बहस हेतु 16 जनवरी की तिथि नियत की है।

Loading...

इसी क्रम में अधिवक्ता के निधन के कारण से अखिलेश यादव और असदुद्दीन ओवैसी हेत स्पीच मामले में नहीं हो सकी सुनवाई| अगली सुनवाई की तिथि मिली 13 जनवरी की|

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page