गाजीपुर
मेढ़ तोड़ने का आरोप लगाकर पिता पुत्र को मारपीट कर किया घायल
जयदेश दुल्लहपुर (गाजीपुर ) रेवरिया गांव में मंगलवार को ट्रैक्टर से खेत जुताई के दौरान मेढ़ तोड़ने का आरोप लगाकर दबंग पड़ोसियों ने लाठी डंडे से मार कर पिता पुत्र को घायल कर दिया। रेवरिया गांव निवासी महातीम गिरी ने तहरीर देकर बताया कि मंगलवार की सुबह उनके ट्रैक्टर से खेत की जुताई हो रही थी मेढ़ तोड़ने का आरोप लगाकर विपक्षी सूरज गिरी, रामकेवल गिरी ,डब्लू ,बबलू ने उनके लड़के पवन गिरी को गाली गलौज देते हुए लाठी डंडे से मारपीटने लगे जिससे वह घायल हो गया। उस समय वह दूध बेचने गए थे दूध बेचकर लौटने पर जब वह पूछताछ के लिए विपक्षियों के घर गए तो वहां पर भी विपक्षियों ने गाली गलौज देते हुए उन्हें लाठी डंडे से मारा पीटा तथा मोबाइल व चश्मा तोड़ दिया तथा जान से मारने की धमकी भी दिया। तहरीर पर पुलिस ने सूरज गिरी, राम केवल गिरी ,डब्लू तथा बबलू के खिलाफ संबंधित धारा में मामला पंजीकृत कर लिया है।
