Connect with us

Tech

गोपाल विट्टल फिर से चुने गए जीएसएमए बोर्ड के चेयर/ अध्यक्ष

Published

on

Loading...
Loading...

राल्फ मुपिता और मार्गेरिटा डेल्ला वाल्ले वर्ष 2028 के अंत तक को-चेयर के रूप में कार्य करेंगे।

वाराणसी । जीएसएमए के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स ने गोपाल विट्टल को आगामी 2027-2028 बोर्ड टर्म के लिए पुनः चेयर चुना है। उनका कार्यकाल दिसंबर 2028 तक रहेगा। श्री विट्टल पिछले 10 वर्षों से जीएसएमए बोर्ड के सदस्य हैं और 2025 से चेयर की भूमिका निभा रहे हैं। जीएसएमए के चेयर के रूप में वे संगठन की रणनीतिक दिशा का मार्गदर्शन करते हैं। यह संगठन वैश्विक मोबाइल ऑपरेटर्स और व्यापक मोबाइल इकोसिस्टम से जुड़ी कंपनियों का प्रतिनिधित्व करता है। जीएसएमए के बोर्ड ने मार्गेरिटा डेल्ला वाल्ले को को-डिप्टी चेयर चुना है। वे राल्फ मुपिता के साथ यह जिम्मेदारी निभाएंगी, जिन्हें फिर से इस पद के लिए चुना गया है।

श्री गोपाल विट्टल ने कहा, “जीएसएमए बोर्ड के चेयर के रूप में दूसरी बार फिर चुना जाना मेरे लिए सम्मान की बात है। हमारा उद्योग एक नए युग में प्रवेश कर रहा है, जहां उन्नत नेटवर्क, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और ओपन डिजिटल प्लेटफॉर्म महत्वपूर्ण आर्थिक और सामाजिक मूल्य का सृजन कर सकते हैं। हमारी सबसे बड़ी प्राथमिकता सिक्योरिटी है। आज बढ़ते खतरों को देखते हुए देशों की सुरक्षा सुनिश्चित करना, स्कैम और धोखाधड़ी के बढ़ते खतरों से ग्राहकों की रक्षा करना तथा इंडस्ट्री को सस्टेनेबल बनाकर उसकी सुरक्षा सुनिश्चित करना हमारी प्राथमिकताएं हैं। इससे इंडस्ट्री टेक्नोलॉजी में भविष्य को ध्यान में रखकर निवेश जारी रख सकेगी और दुनिया के सभी हिस्सों में बेहतरीन इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार कर सकेगी। मैं जीएसएमए टीम और अपने साथी बोर्ड मेंबर्स के साथ इस महत्वपूर्ण कार्य को आगे बढ़ाने के लिए उत्सुक हूं। साथ ही, को-डिप्टी चेयर राल्फ मुपिता और मार्गेरिटा डेल्ला वाल्ले के साथ काम करने को लेकर भी उत्साहित हूं। उनका अनुभव, भौगोलिक दायरे की व्यापकता और विशेषज्ञ समझ इस एजेंडे को आगे बढ़ाने में हमारी बड़ी ताकत साबित होगी।”

श्री विट्टल भारती एयरटेल के एक्जीक्यूटिव वाइस चेयरमैन हैं। ग्राहक संख्या के आधार पर भारती एयरटेल दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी मोबाइल दूरसंचार कंपनी है। वे भारती एयरटेल और उसकी सब्सिडियरी कंपनियों का मार्गदर्शन करते हैं तथा डिजिटल और प्रौद्योगिकी, नेटवर्क रणनीति, खरीद और प्रतिभा प्रबंधन से जुड़े क्षेत्रों में समूह की रणनीति और तालमेल को आगे बढ़ाने की जिम्मेदारी संभालते हैं।

वह एयरटेल अफ्रीका और एयरटेल पेमेंट्स बैंक के नॉन-एग्जीक्यूटिव चेयर भी हैं। इसके अलावा, वह बीटी ग्रुप बोर्ड में नॉन-एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर की भूमिका भी निभा रहे हैं। उनके नेतृत्व में एयरटेल ने मोबाइल, होम्स, बीटूबी और डिजिटल सर्विसेज क्षेत्रों में एक मजबूत पोर्टफोलियो तैयार किया है। साथ ही, कंपनी ने दुनिया के सबसे अधिक प्रतिस्पर्धी टेलीकॉम बाजारों में से एक में अब तक की सर्वाधिक रेवेन्यू मार्केट शेयर हासिल की है।

Advertisement

श्री राल्फ मुपिता सितंबर 2020 से एमटीएन ग्रुप के ग्रुप प्रेसिडेंट एवं सीईओ हैं। इससे पहले वह ग्रुप चीफ फाइनेंशियल ऑफिसर की भूमिका निभा चुके हैं। अप्रैल 2025 से वह जीएसएमए के डिप्टी चेयर हैं। साथ ही, वह ब्रॉडबैंड कमीशन फॉर सस्टेनेबल डेवलपमेंट के कमिश्नर और आईटीयू के एआई फॉर गुड ग्लोबल कमीशन के संस्थापक कमिश्नर भी हैं। श्री मुपिता एमटीएन की ‘एम्बिशन 2030’ रणनीति का नेतृत्व कर रहे हैं, जिसका उद्देश्य अफ्रीका में कनेक्टिविटी, फिनटेक और डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर से जुड़े अवसरों का विस्तार करना है।

सुश्री मार्गेरिटा डेल्ला वाल्ले जनवरी 2023 से वोडाफोन ग्रुप की चीफ एग्जीक्यूटिव ऑफिसर हैं। 2018 से ग्रुप चीफ फाइनेंशियल ऑफिसर के रूप में कार्य करने के बाद उन्होंने यह जिम्मेदारी संभाली। उनके नेतृत्व में वोडाफोन ने खुद को एक अधिक सरल और मजबूत व्यवसाय के रूप में रूपांतरित किया है।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page