चन्दौली
भाजपा महिला मोर्चा की जिला महामंत्री बनीं आरती जायसवाल, समर्थकों में हर्ष
चकिया, चंदौली। भारतीय जनता पार्टी ने संगठन को मजबूत बनाने की दिशा में आरती जायसवाल को भाजपा महिला मोर्चा जनपद चंदौली का जिला महामंत्री नियुक्त किया है। उनकी नियुक्ति की जानकारी मिलते ही पार्टी कार्यकर्ताओं, समर्थकों एवं शुभचिंतकों में खुशी की लहर दौड़ गई।
आरती जायसवाल को नई जिम्मेदारी मिलने पर लोगों ने उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल कार्यकाल की कामना की। कार्यकर्ताओं ने विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व एवं सक्रियता से महिला मोर्चा संगठन को नई मजबूती मिलेगी तथा महिलाओं को पार्टी से जोड़ने और संगठनात्मक गतिविधियों को गति देने में महत्वपूर्ण योगदान मिलेगा।
इस अवसर पर शुभचिंतकों ने ईश्वर से कामना की कि आरती जायसवाल अपने नए दायित्व का पूरी निष्ठा, ईमानदारी एवं समर्पण के साथ निर्वहन करते हुए समाज और संगठन के कार्यों में निरंतर योगदान देती रहें।
