Connect with us

गोरखपुर

पति की स्मृति में पत्नी ने बीआरसी गोला को भेंट किया वाटर कूलर

Published

on

Loading...
Loading...

दिवंगत शिक्षक शशिकांत पांडेय की याद में की पहल, शिक्षकों और कर्मचारियों को मिलेगी शीतल पेयजल की सुविधा

गोलाबाजार, गोरखपुर। विकास खंड गोला के प्राथमिक विद्यालय चंदौली में तैनात रहे दिवंगत सहायक अध्यापक शशिकांत पांडेय की स्मृति में उनकी पत्नी दीपांजलि पांडेय ने मंगलवार को ब्लॉक संसाधन केंद्र (बीआरसी), गोला को वाटर कूलर भेंट किया। इस पहल से बीआरसी पर आने वाले शिक्षकों, कर्मचारियों और अन्य लोगों को शीतल पेयजल की सुविधा उपलब्ध होगी।

पति की स्मृति को जनसेवा से जोड़ा

वाटर कूलर भेंट करने के अवसर पर दीपांजलि पांडेय ने टीचर्स सेल्फ केयर टीम के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने अपने पति की स्मृति में जनहित से जुड़ी इस पहल के माध्यम से लोगों को सुविधा उपलब्ध कराने का प्रयास किया।

जनसेवा का प्रेरक उदाहरण है पहल

Advertisement

खंड शिक्षा अधिकारी उदय शंकर राय ने कहा कि दिवंगत शिक्षक की स्मृति में किया गया यह कार्य जनसेवा और सामाजिक सरोकार का प्रेरक उदाहरण है। प्राथमिक शिक्षक संघ गोला के अध्यक्ष काशीनाथ तिवारी ने कहा कि दीपांजलि पांडेय ने वाटर कूलर स्थापित कर अपने पति की स्मृतियों को जनहित से जोड़ते हुए उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की है।

कर्मचारियों को सामाजिक सुरक्षा देना संगठन का उद्देश्य

टीचर्स सेल्फ केयर टीम गोरखपुर के सह संयोजक रामनयन शुक्ल ने कहा कि संगठन का उद्देश्य कर्मचारियों को आर्थिक और सामाजिक सुरक्षा प्रदान करना है। ऐसे प्रयास समाज में सहयोग, संवेदना और सेवा की भावना को मजबूत करते हैं।

कार्यक्रम में ये लोग रहे मौजूद

इस अवसर पर विशिष्ट बीटीसी वेलफेयर एसोसिएशन गोला के अध्यक्ष रणधीर सिंह, एआरपी गोला स्वर्ण प्रकाश शुक्ल, अवनीश नंदन पांडेय, गोविंद पटेल, मुकेश रावत, वीरभद्र यादव, प्रदीप मिश्र, संतोष यादव, उपेंद्र नाथ तिवारी, राजन मल्ल, आमिर हसन और आशुतोष कुमार सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

Advertisement

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page