Connect with us

आजमगढ़

हजारों मरीजों की जान बचाने वाले जाकिर हुसैन को मिला सम्मान

Published

on

Loading...
Loading...

मानव सेवा ट्रस्ट ने सामाजिक योगदान के लिए किया सम्मानित, 2019 से मुफ्त रक्त उपलब्ध करा रही अल-फलाह फाउंडेशन

फूलपुर, आजमगढ़। जरूरतमंद मरीजों को मुफ्त रक्त उपलब्ध कराकर उनकी जान बचाने वाले सामाजिक कार्यकर्ता जाकिर हुसैन को मानव सेवा ट्रस्ट की ओर से सम्मानित किया गया। संस्था ने विशेष समारोह आयोजित कर उनकी निस्वार्थ सामाजिक सेवाओं की सराहना की और उन्हें अवार्ड प्रदान किया।

जाकिर हुसैन की संस्था अल-फलाह फाउंडेशन (ब्लड डोनेट ग्रुप) वर्ष 2019 से गरीब और असहाय मरीजों को बिना किसी शुल्क के रक्त उपलब्ध कराने का कार्य कर रही है। संस्था की सेवाएं देश के विभिन्न हिस्सों के साथ विदेशों तक भी पहुंची हैं।

कोरोना काल में भी जरूरतमंदों की मदद

जाकिर हुसैन ने रक्तदान के प्रति जागरूकता फैलाने के साथ शिक्षा और सामाजिक मुद्दों पर भी सक्रिय भूमिका निभाई है। कोरोना महामारी के कठिन दौर में उन्होंने अपनी टीम के साथ देशभर में हजारों जरूरतमंदों की मदद की थी।

संस्था के उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार, अल-फलाह ब्लड डोनेट ग्रुप अब तक देश-विदेश के करीब 932 गंभीर मरीजों को कई हजार यूनिट रक्त मुफ्त उपलब्ध करा चुका है। आजमगढ़, जौनपुर, लखनऊ, दिल्ली, मुंबई, बिहार, मुरादाबाद, सहारनपुर, मेरठ और उत्तराखंड सहित कई क्षेत्रों में संस्था जरूरतमंदों को सेवाएं दे रही है।

Advertisement

जाकिर हुसैन को सम्मानित किए जाने पर उनके शुभचिंतकों और स्थानीय लोगों ने प्रसन्नता जताते हुए बधाई और शुभकामनाएं दीं। उनका कहना है कि इस तरह का सम्मान समाजसेवा और रक्तदान के प्रति लोगों को प्रेरित करेगा।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page