Connect with us

भदोही

मकान-दुकान तोड़े जाने के विरोध में ग्रामीणों का प्रदर्शन

Published

on

Loading...
Loading...

कलेक्ट्रेट पहुंचकर डीएम को सौंपा ज्ञापन, करीब 60 लोगों के बेघर होने का आरोप

भदोही। औराई क्षेत्र के लाला नगर में मकान और दुकान ध्वस्त किए जाने के विरोध में मंगलवार को दर्जनों ग्रामीणों ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर धरना-प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर कार्रवाई की जांच कराने और प्रभावित परिवारों के पुनर्वास की मांग की।

ग्रामीणों का आरोप है कि दीवानी न्यायालय और उच्च न्यायालय में मामला लंबित होने के बावजूद सोमवार को पुलिस और प्रशासन ने जेसीबी से उनके मकान-दुकान ध्वस्त करा दिए। इससे करीब 60 लोग बेघर हो गए हैं और उनके सामने रोजी-रोटी का संकट खड़ा हो गया है।

100 वर्षों से रहने का दावा

प्रदर्शन कर रहे ग्रामीणों ने बताया कि वे करीब 100 वर्षों से संबंधित भूमि पर मकान और दुकान बनाकर रह रहे थे। परिसर में हैंडपंप भी लगा था। ग्रामीणों का आरोप है कि प्रभाव और पैसे के बल पर यह कार्रवाई कराई गई।

पीड़ितों ने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने और बेघर हुए परिवारों के रहने व आजीविका की व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की। हालांकि, मामले में प्रशासन का पक्ष सामने नहीं आया है।

Advertisement

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page