Connect with us

गाजीपुर

वैदिक मंत्रोच्चार के बीच स्थापित हुआ ध्वज, श्री लक्ष्मी नारायण महायज्ञ की तैयारियां तेज

Published

on

Loading...
Loading...

फिरोजपुर के श्रीराम जानकी मंदिर में धार्मिक अनुष्ठानों का शुभारंभ, संत भंडारे में सैकड़ों साधु-संतों ने ग्रहण किया प्रसाद

भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी के जयकारों से गूंजा मंदिर परिसर

मुहम्मदाबाद (गाजीपुर)। क्षेत्र के फिरोजपुर स्थित श्रीराम जानकी मंदिर परिसर में प्रस्तावित श्री लक्ष्मी नारायण महायज्ञ की तैयारियां तेज हो गई हैं। महायज्ञ के निमित्त विधि-विधान से पूजन-अर्चन के बाद वैदिक मंत्रोच्चार के बीच यज्ञ स्थल पर ध्वज स्थापित किया गया। ध्वज स्थापना के साथ ही मंदिर परिसर भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी के जयकारों से गूंज उठा।

संतों की देखरेख में संपन्न हुआ अनुष्ठान

राष्ट्रीय राजमार्ग-31 के किनारे स्थित मंदिर परिसर में श्री श्री 108 पद्म भूषण दास महाराज की देखरेख में धार्मिक अनुष्ठान संपन्न हुआ। इस दौरान श्रद्धालुओं ने पूजन-अर्चन कर सुख-समृद्धि और लोककल्याण की कामना की। महायज्ञ को लेकर क्षेत्र के श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है।

Advertisement

संत भंडारे में उमड़े साधु-संत

इस अवसर पर आयोजित संत भंडारे में दूर-दराज से पहुंचे सैकड़ों साधु-संतों ने प्रसाद ग्रहण किया। पूरे दिन मंदिर परिसर में भक्तिमय माहौल बना रहा। आयोजन को सफल बनाने के लिए मंदिर परिसर में तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है।

कार्यक्रम में चन्द्रधारी प्रधान, जयप्रकाश गिरि, नीलू सोनी, जितेन्द्र नाथ राय, सुभाष चन्द्र राय, नारायण दास त्यागी, परीखा दास, सुकालू दास, राधा साधु और पलकु दास सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page