Connect with us

भदोही

40 घंटे बाद मिला विसर्जन के दौरान डूबे युवक का शव, परिजनों में मचा कोहराम

Published

on

Loading...
Loading...

गोपीगंज (भदोही)। गोपीगंज कोतवाली क्षेत्र के जंगीगंज चौकी अंतर्गत बलीपुर गांव में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान नहर में डूबे युवक का शव करीब 40 घंटे बाद गुरुवार की सुबह बरामद हुआ। युवक का शव बैदा नहर पुलिया के पास विसर्जित प्रतिमाओं के बीच फंसा मिला। शव मिलने की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। वहीं, घटना के बाद पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई।

बलीपुर गांव निवासी पंकज उर्फ बीएन चौहान (30 वर्ष) मंगलवार की शाम दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान बलीपुर नहर में गहरे पानी में चला गया था। युवक के डूबने की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और गोताखोरों की मदद से तलाश अभियान शुरू कराया। काफी प्रयास के बावजूद युवक का पता नहीं चल सका। इसके बाद से ही परिजन उसकी तलाश में जुटे थे और उसके सुरक्षित मिलने की उम्मीद लगाए हुए थे।

Loading...

गुरुवार की सुबह करीब साढ़े सात बजे ग्रामीणों की नजर बैदा नहर पुलिया के पास विसर्जित प्रतिमाओं के बीच औंधे मुंह पड़े एक शव पर पड़ी। ग्रामीणों ने तत्काल इसकी सूचना पुलिस और युवक के परिजनों को दी। मौके पर पहुंचे परिजनों एवं ग्रामीणों ने शव की पहचान पंकज उर्फ बीएन चौहान के रूप में की। शव देखते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई। परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया।

सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस आवश्यक कानूनी कार्रवाई में जुटी हुई है। घटना के बाद बलीपुर गांव में मातम पसरा हुआ है।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page