Connect with us

गोरखपुर

साइबर अपराध से बचने के लिए सतर्कता जरूरी : सीपी पाण्डेय

Published

on

Loading...
Loading...

बंशी चंद पीजी कॉलेज में छात्राओं को ऑनलाइन ठगी, महिला सुरक्षा और साइबर हेल्पलाइन की दी गई जानकारी

गोलाबाजार, गोरखपुर। साइबर अपराध और महिला सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से बुधवार, 15 अक्टूबर को बंशी चंद पीजी कॉलेज परिसर में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें गोला थाना प्रभारी सीपी पाण्डेय पुलिस टीम के साथ शामिल हुए। उन्होंने छात्राओं को साइबर अपराध के विभिन्न तरीकों, महिला सुरक्षा और बालिकाओं के अधिकारों की जानकारी देते हुए सतर्क रहने की अपील की।

ओटीपी और निजी जानकारी किसी से साझा न करें

कार्यक्रम में छात्राओं को सोशल मीडिया के सुरक्षित इस्तेमाल, ऑनलाइन ठगी, फर्जी कॉल, संदिग्ध लिंक और ओटीपी साझा करने से होने वाले नुकसान के बारे में बताया गया। पुलिस टीम ने छात्राओं को सलाह दी कि वे अनजान व्यक्तियों के साथ अपनी निजी जानकारी, बैंक संबंधी विवरण और पासवर्ड साझा न करें। किसी संदिग्ध लिंक पर क्लिक करने या अनजान व्यक्ति के कहने पर ऑनलाइन भुगतान करने से भी बचें।

पुलिस ने साइबर ठगी का शिकार होने पर तत्काल साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत करने और राष्ट्रीय साइबर अपराध पोर्टल के माध्यम से शिकायत दर्ज कराने की जानकारी दी।

Advertisement

उत्पीड़न होने पर चुप न रहें छात्राएं

थाना प्रभारी सीपी पाण्डेय ने कहा कि महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा पुलिस की प्राथमिकता है। छात्राएं किसी भी तरह के उत्पीड़न, छेड़छाड़ या साइबर अपराध की स्थिति में चुप न रहें, बल्कि तत्काल पुलिस को सूचना दें। उन्होंने कहा कि जागरूकता और सतर्कता से कई अपराधों को रोका जा सकता है। सोशल मीडिया का इस्तेमाल करते समय सावधानी बरतना और निजी जानकारी अनजान लोगों से साझा न करना बेहद जरूरी है।

उन्होंने छात्राओं को महिला सुरक्षा से संबंधित हेल्पलाइन सेवाओं की जानकारी देते हुए किसी भी परेशानी में पुलिस की मदद लेने के लिए प्रेरित किया।

शिक्षक-शिक्षिकाएं और छात्राएं रहीं मौजूद

कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. सत्यप्रकाश सिंह ने की, जबकि संचालन डॉ. उमेश मिश्रा ने किया। इस अवसर पर साइबर सेल प्रभारी प्रियंका मौर्य, आभिनव, कांस्टेबल रुचि, प्रीति, विजय पासवाना, चन्द्रशेखर कुमार और अंजनी कुमार सहित महाविद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं छात्राएं मौजूद रहीं।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page