Connect with us

गोरखपुर

माता-पिता की मौत के बाद अनाथ हुईं चार बेटियां, सवर्ण आर्मी ने बढ़ाया मदद का हाथ

Published

on

Loading...
Loading...

पैतवलिया गांव पहुंचकर टीम ने बेटियों को बंधाया ढांढस, 5100 रुपये की आर्थिक सहायता देकर भविष्य में भी मदद का दिया भरोसा

संतकबीरनगर, जयदेश। जिले के पैतवलिया गांव में माता-पिता को खो चुकी चार बेटियों की मदद के लिए सवर्ण आर्मी संतकबीरनगर की टीम आगे आई। टीम ने बेटियों से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया और 5100 रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की। साथ ही भविष्य में हरसंभव मदद करने का आश्वासन भी दिया।

जानकारी के अनुसार, पैतवलिया निवासी स्वर्गीय रमेश चतुर्वेदी का लगभग दस वर्ष पहले आकस्मिक निधन हो गया था। उनके पीछे पत्नी गीता देवी और चार बेटियां रह गई थीं। परिवार अभी इस दुख से उबर भी नहीं पाया था कि 27 सितंबर 2026 को कैंसर से पीड़ित गीता देवी का भी निधन हो गया। माता-पिता दोनों के साये से वंचित होने के बाद चारों बेटियों के सामने जीवन की कठिन चुनौतियां खड़ी हो गईं।

बेटियों को दिया मदद का भरोसा

परिवार की दुखद स्थिति की जानकारी मिलने पर सवर्ण आर्मी संतकबीरनगर की टीम पैतवलिया गांव पहुंची। सदस्यों ने बेटियों से मुलाकात कर उन्हें सांत्वना दी और मुश्किल समय में साथ खड़े रहने का भरोसा दिलाया। टीम की ओर से 5100 रुपये की आर्थिक सहायता दी गई। संगठन ने आगे भी जरूरत के अनुसार हरसंभव सहयोग करने की बात कही।

कई पदाधिकारी और ग्रामीण रहे मौजूद

इस दौरान सवर्ण आर्मी के जिलाध्यक्ष विभव नाथ त्रिपाठी, जिला उपाध्यक्ष अभिमन्यु उपाध्याय, जिला सचिव धर्मनाथ दूबे, जिला मंत्री दिपेन्द्र दूबे तथा सक्रिय सदस्य सुशील मिश्रा, नेबुल मिश्रा, महेश पाण्डेय, संदीप शुक्ला, छोटू शुक्ला और सुरेन्द्र तिवारी मौजूद रहे। गांव के कई गणमान्य लोगों ने भी पहुंचकर बेटियों को सांत्वना दी।

Advertisement

सवर्ण आर्मी की टीम ने कहा कि संगठन समाज के गरीब, असहाय और जरूरतमंद परिवारों के साथ खड़ा है। जरूरतमंदों की सहायता का यह प्रयास आगे भी जारी रहेगा।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page