Connect with us

गोरखपुर

गोपालपुर में पीएनबी की नई शाखा का शुभारंभ, ग्राहकों को मिलेंगी बेहतर सुविधाएं

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी अंचल प्रमुख दीपक कुमार सिंह बोले—ग्राहकों का विश्वास ही बैंक की सबसे बड़ी पूंजी

गोला बाजार (गोरखपुर), 14 अक्टूबर। ग्राहकों को बेहतर बैंकिंग सुविधाएं उपलब्ध कराने और उनकी समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित करने के उद्देश्य से पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) ने गोपालपुर में अपनी नई शाखा शुरू की है। मंगलवार को गोला उपनगर के गोपालपुर स्थित नए भवन में शाखा का उद्घाटन किया गया। इससे क्षेत्र के ग्राहकों को सुविधाजनक वातावरण में बैंकिंग सेवाएं मिल सकेंगी।

गुणवत्तापूर्ण सेवाएं देना बैंक की प्राथमिकता

उद्घाटन समारोह के मुख्य अतिथि पीएनबी के वाराणसी अंचल प्रमुख दीपक कुमार सिंह ने कहा कि बैंक अपने ग्राहकों को बेहतर और गुणवत्तापूर्ण सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए सदैव तत्पर है। ग्राहकों का विश्वास ही बैंक की सबसे बड़ी पूंजी है। बैंक का प्रयास है कि प्रत्येक खाताधारक को सुगम बैंकिंग सेवाएं और बेहतर वातावरण मिले।

उन्होंने कहा कि यदि किसी खाताधारक को बैंक में किसी प्रकार की असुविधा होती है, तो वह शाखा प्रबंधक से संपर्क कर अपनी समस्या का समाधान करा सकता है।

बैंक की योजनाओं की दी गई जानकारी

इस अवसर पर शाखा प्रबंधक मनीष कुमार ने उपस्थित लोगों को बैंक की विभिन्न योजनाओं और सुविधाओं की जानकारी दी। उन्होंने ग्राहकों से बैंकिंग सेवाओं का लाभ उठाने की अपील की। कार्यक्रम में बैंक के अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने भी अपने विचार रखे।

Advertisement

इस दौरान गोरखपुर मंडल प्रमुख महेंद्र कुमार मोहन, सहायक महाप्रबंधक जसप्रीत सिंह भारद्वाज, मंडल कार्यालय के वरिष्ठ प्रबंधक ज्ञान प्रकाश सिंह, शाखा प्रबंधक मनीष कुमार, उप शाखा प्रबंधक विनीत कुमार, शुभम, आकाश यादव और रोहित कुमार सहित बैंक के कर्मचारी, ग्राहक तथा क्षेत्र के गणमान्य लोग मौजूद रहे।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page