वाराणसी
गोविंद दास गुप्ता बने भाजपा पिछड़ा मोर्चा के जिलाध्यक्ष
मनोनयन पर पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने जताई खुशी, दी बधाई
मिर्जामुराद (वाराणसी)। भारतीय जनता पार्टी पिछड़ा मोर्चा के वाराणसी जिलाध्यक्ष पद पर गोविंद दास गुप्ता को मनोनीत किए जाने पर पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं में हर्ष का माहौल है। उनके मनोनयन पर बुधवार को मेहदीगंज स्थित भाजपा कैंप कार्यालय में कार्यकर्ताओं ने उन्हें बधाई देते हुए संगठन को मजबूत बनाने की उम्मीद जताई।
इस अवसर पर जिलाध्यक्ष रामसकल पटेल, जिला महामंत्री संजीव सिंह गौतम, जिला मंत्री विजय राज यादव एवं सुरेंद्र बिंद सहित अनिल पांडेय, शिवधनी पटेल, पूर्व पार्षद महेंद्र जी, कुबेरनाथ गुप्ता, रमाशंकर साहू और श्रीराम गुप्ता समेत अन्य पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने नवनियुक्त जिलाध्यक्ष को शुभकामनाएं दीं।
जिलाध्यक्ष रामसकल पटेल ने कहा कि गोविंद दास गुप्ता पार्टी और संगठन के प्रति समर्पित एवं निष्ठावान कार्यकर्ता हैं। उनके अनुभव और सक्रियता से पिछड़ा मोर्चा को मजबूती मिलेगी। उनके मनोनयन से कार्यकर्ताओं में उत्साह है।
