Connect with us

चन्दौली

पंचायतों में कथित भ्रष्टाचार के खिलाफ अभियान चलाएगी आजाद अधिकार सेना

Published

on

Loading...
Loading...

सड़क, नाली और भवन निर्माण में अनियमितताओं को उठाने की तैयारी, महंगाई-बेरोजगारी भी होंगे प्रमुख मुद्दे

चंदौली। पंचायत स्तर पर विकास कार्यों में कथित भ्रष्टाचार और अनियमितताओं के खिलाफ आजाद अधिकार सेना जल्द ही अभियान शुरू करेगी। पार्टी सड़क, नाली, भवन निर्माण सहित अन्य विकास कार्यों की गुणवत्ता और पारदर्शिता से जुड़े मामलों को सामने लाकर संबंधित अधिकारियों के समक्ष उठाएगी। यह जानकारी पार्टी के जिला प्रभारी एवं बिहार के प्रदेश प्रभारी अजीत प्रताप सिंह ने दी।

विकास कार्यों की गुणवत्ता पर रखेगी नजर

अजीत प्रताप सिंह ने कहा कि जनपद के ग्रामीण क्षेत्रों में विकास कार्यों से जुड़ी जानकारी पार्टी कार्यकर्ताओं के माध्यम से जुटाई जाएगी। जहां भी गड़बड़ी की शिकायत मिलेगी, उसे संबंधित विभाग और अधिकारियों के संज्ञान में लाया जाएगा। उन्होंने शिक्षा विभाग और विभिन्न सरकारी कार्यालयों में कथित भ्रष्टाचार के खिलाफ भी अभियान चलाकर आमजन की समस्याएं उठाने की बात कही।

महंगाई, बेरोजगारी और किसानों के मुद्दे उठाने की तैयारी

उन्होंने कहा कि पार्टी महंगाई और बेरोजगारी के साथ व्यापारियों तथा किसानों की समस्याओं को भी प्रमुखता से उठाएगी। किसानों की समस्याओं के समाधान और व्यापारियों को कारोबार में आ रही दिक्कतों से राहत दिलाने के लिए संबंधित स्तर पर आवाज बुलंद की जाएगी।

विधानसभा चुनाव को लेकर संगठन मजबूत करने पर जोर

अजीत प्रताप सिंह ने बताया कि आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए पार्टी जनपद में संगठन को मजबूत करने में जुटी है। पार्टी की ओर से सकलडीहा विधानसभा क्षेत्र से पत्रकार प्रशांत सिंह और मुगलसराय विधानसभा क्षेत्र से शिवशंकर अग्रहरि उर्फ पप्पू को प्रत्याशी बनाए जाने की जानकारी दी गई है। प्रशांत सिंह की उम्मीदवारी की घोषणा सितंबर में की गई थी।

Advertisement

उन्होंने कहा कि आजाद अधिकार सेना जनसमस्याओं को प्रमुख मुद्दों के रूप में उठाकर जनता के बीच पहुंचेगी।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page