भदोही
15 दिन में वैध अभिलेख प्रस्तुत कर वाहन ले जाएं, नहीं तो होगी नीलामी
गोपीगंज और ज्ञानपुर थानों में खड़े हैं 56 वाहन
भदोही। अपर पुलिस अधीक्षक शुभम अग्रवाल ने बताया कि गोपीगंज और ज्ञानपुर थाना परिसर में विभिन्न मुकदमों में निस्तारित एवं लावारिस अवस्था में खड़े कुल 56 वाहनों के वास्तविक स्वामियों को सूचना दी गई है। इनमें गोपीगंज थाने में 38 और ज्ञानपुर थाने में 18 वाहन शामिल हैं।
वैध दस्तावेज दिखाकर वाहन करा सकते हैं रिलीज
वाहनों के वास्तविक स्वामी 15 दिवस के भीतर संबंधित थाने में उपस्थित होकर वाहन से जुड़े वैध अभिलेख प्रस्तुत कर अपना वाहन प्राप्त कर सकते हैं। वाहनों का विस्तृत विवरण संबंधित थानों में उपलब्ध है।
समय सीमा के बाद होगी सार्वजनिक विक्रय की कार्रवाई
अपर पुलिस अधीक्षक ने स्पष्ट किया कि निर्धारित अवधि में यदि वाहन स्वामी वैध अभिलेख प्रस्तुत कर वाहन प्राप्त नहीं करते हैं तो नियमानुसार वाहनों के सार्वजनिक विक्रय की कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने संबंधित वाहन स्वामियों से समय सीमा के भीतर थाने से संपर्क करने की अपील की है।
