Connect with us

चन्दौली

मानिकपुर और नरसिंहपुर में भाजपा नेत्री अर्चना ने सुनीं जनसमस्याएं

Published

on

Loading...
Loading...

चकिया। विधानसभा चकिया-383 (सु.) के शहाबगंज क्षेत्र के मानिकपुर और नरसिंहपुर गांव में भाजपा नेत्री अर्चना ने जनसंपर्क अभियान चलाया। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों और स्थानीय नागरिकों से मुलाकात कर क्षेत्र की समस्याओं और उनकी अपेक्षाओं की जानकारी ली।

जनसंपर्क के दौरान ग्रामीणों ने क्षेत्र से जुड़े विभिन्न मुद्दों को उनके सामने रखा। अर्चना ने लोगों की समस्याओं को सुना और संबंधित विषयों पर बातचीत की। इस दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं स्थानीय नागरिक मौजूद रहे।

Loading...

भाजपा नेत्री अर्चना ने कहा कि जनता से सीधा संवाद स्थापित कर उनकी समस्याओं और अपेक्षाओं को समझना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र से जुड़े जनहित के मुद्दों को समझकर उनके समाधान की दिशा में प्रयास किए जाएंगे।

जनसंपर्क अभियान के दौरान पार्टी कार्यकर्ता और स्थानीय लोग भी मौजूद रहे।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page