Connect with us

गाजीपुर

छह महीने में ही जर्जर हुई इंटरलॉकिंग सड़क, निर्माण कार्य की जांच की मांग

Published

on

Loading...
Loading...

छह माह पहले हुआ था इंटरलॉकिंग कार्य

गाजीपुर/सेवराई। मां कामाख्या मंदिर मुख्य गेट टीवी रोड से करीब 200 मीटर आगे गदाईपुर-पथरा लिंक मार्ग पर करीब छह माह पूर्व इंटरलॉकिंग का कार्य कराया गया था। यह मार्ग नसीरपुर, हसनपुर और रेवतीपुर को जोड़ता है। आरोप है कि निर्माण के कुछ ही महीनों बाद सड़क की इंटरलॉकिंग ईंटें टूटकर बिखरने लगी हैं।

निर्माण की गुणवत्ता पर उठे सवाल

स्थानीय लोगों का कहना है कि सड़क पर इस्तेमाल की गई इंटरलॉकिंग ईंटों की गुणवत्ता बेहद खराब है। महज छह महीने में ईंटों के टूटने से निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर सवाल खड़े हो रहे हैं। लोगों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

Advertisement

जांच और कार्रवाई की मांग

जयदेश न्यूज समाचार पत्र के सेवराई तहसील अध्यक्ष एवं भारतीय ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के अध्यक्ष मृत्युंजय सिंह ने संबंधित कार्यदायी संस्था और ठेकेदार की भूमिका की जांच कराने की मांग की है। उन्होंने कहा कि यह भी स्पष्ट किया जाए कि सड़क का निर्माण किस मद से कराया गया था। जांच में निर्माण कार्य में अनियमितता मिलने पर जिम्मेदार कार्यदायी संस्था और ठेकेदार के खिलाफ कार्रवाई की जाए, ताकि सरकारी धन के दुरुपयोग पर रोक लग सके।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page