Connect with us

अपराध

बाराबंकी में देह व्यापार के मामले में जेल भेजी गई महिला HIV पॉजिटिव

Published

on

Loading...
Loading...

जिला कारागार में स्वास्थ्य जांच के दौरान सामने आया संक्रमण, KGMU के ART सेंटर से जोड़ा गया

बाराबंकी। नगर कोतवाली क्षेत्र में देह व्यापार और नशीले पदार्थों के अवैध कारोबार के मामले में जेल भेजी गई तीन महिलाओं में से एक महिला की HIV जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। स्वास्थ्य विभाग ने महिला को उपचार के लिए लखनऊ स्थित KGMU के ART सेंटर से लिंक कराया है। साथ ही उसके संपर्क में आए लोगों की तलाश शुरू कर दी गई है।

जानकारी के अनुसार पैसार स्थित सिद्धार्थनगर मोहल्ले में चार मंजिला मकान में देह व्यापार और नशीले पदार्थों के कथित अवैध कारोबार की सूचना पर पुलिस ने 21 जून 2026 को कार्रवाई की थी। इस मामले में मुकदमा दर्ज कर तीन महिलाओं समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था।

जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. राजीव टंडन के अनुसार जिला कारागार में बंद महिलाओं की स्वास्थ्य जांच के दौरान एक महिला की HIV रिपोर्ट पॉजिटिव मिली। इसके बाद उसे लखनऊ KGMU के ART सेंटर से जोड़ा गया, जहां उसका उपचार कराया जा रहा है।

स्वास्थ्य विभाग अब संक्रमित महिला के संपर्क में आए लोगों की जानकारी जुटा रहा है। विभाग की ओर से संबंधित लोगों की पहचान और आवश्यक स्वास्थ्य जांच की प्रक्रिया शुरू की गई है। अधिकारी ने शुक्रवार को महिला की HIV रिपोर्ट पॉजिटिव आने की पुष्टि की।

Advertisement

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page