Connect with us

गाजीपुर

दहेज उत्पीड़न और बाल शोषण के खिलाफ चला जागरूकता अभियान

Published

on

Loading...
Loading...

महिला सुरक्षा हेल्पलाइन और सरकारी योजनाओं की दी गई जानकारी

खानपुर (गाजीपुर)। महिला कल्याण विभाग और जिला प्रोबेशन अधिकारी संजय कुमार सोनी के निर्देश पर शुक्रवार को सैदपुर ब्लॉक एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में महिला और बाल सुरक्षा को लेकर जागरूकता अभियान चलाया गया। महिलाओं और बच्चों को उनके अधिकारों, सुरक्षा उपायों और सहायता के लिए उपलब्ध संसाधनों की जानकारी दी गई।

हेल्पलाइन नंबरों की दी जानकारी

अभियान के दौरान 1098, 181, 1090, 112, 108 और 102 टोल फ्री नंबरों के बारे में बताया गया। महिलाओं को हिंसा और दहेज उत्पीड़न तथा बच्चों के शोषण या उत्पीड़न की स्थिति में तत्काल सहायता लेने के लिए जागरूक किया गया।

बाल विवाह और अपराध रोकने पर जोर

कार्यक्रम में बाल विवाह समेत बच्चों से जुड़े अपराधों की रोकथाम में जागरूकता की भूमिका पर जोर दिया गया। लोगों से अपील की गई कि महिला या बच्चे के साथ हिंसा अथवा उत्पीड़न की जानकारी मिलने पर चुप न रहें और संबंधित हेल्पलाइन या प्रशासन को सूचना दें।

सरकारी योजनाओं की दी जानकारी

महिला एवं बाल कल्याण विभाग की मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना, विधवा पेंशन योजना, रानी लक्ष्मीबाई महिला एवं बाल सम्मान कोष और पॉक्सो एक्ट समेत विभिन्न योजनाओं एवं कानूनी प्रावधानों की जानकारी दी गई।

Advertisement

अधिकारी रहे मौजूद

इस अवसर पर एडीओ पंचायत विनोद तिवारी, सैदपुर सेंटर मैनेजर ओएससी-2 आस्था पांडेय और 1098 के परामर्शदाता गौरव कुमार वर्मा मौजूद रहे। अधिकारियों ने कहा कि महिला और बाल सुरक्षा के लिए कानूनी जानकारी के साथ सामाजिक जागरूकता बढ़ाना भी जरूरी है।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page