जौनपुर
पीएम मोदी के जन्मदिन पर मरीजों में बांटे फल
जलालपुर (जौनपुर)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर गुरुवार को पूर्व ब्लॉक प्रमुख जलालपुर संदीप सिंह ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रेहटी पहुंचकर सेवा कार्य किया। उन्होंने अस्पताल में भर्ती 10 मरीजों को फल वितरित किए और उनके स्वास्थ्य की जानकारी लेते हुए शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।
सेवा और जनकल्याण का संदेश
संदीप सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री के जन्मदिवस को सेवा, समर्पण और जनकल्याण की भावना के साथ मनाना ही सच्ची श्रद्धा है। जरूरतमंदों की सेवा करना और उनके सुख-दुख में सहभागी बनना समाज के प्रति जिम्मेदारी है।
ये लोग रहे मौजूद
कार्यक्रम में निवर्तमान जिला मंत्री राजेश सोनकर, मंडल महामंत्री सुशील निषाद, मंडल मंत्री सौरभ गुप्ता, सेक्टर संयोजक किशन सिंह, सेक्टर प्रभारी बिपिन सिंह, कार्यक्रम संयोजक एवं सीएचसी अधीक्षक डॉ. अजय कुमार सिंह, डॉ. प्रवीण कुमार, डॉ. धीरज सोनी, राकेश चौबे समेत भाजपा कार्यकर्ता और पदाधिकारी मौजूद रहे।
राजगढ़। थाना क्षेत्र के कूड़ी गांव निवासी 24 वर्षीय युवक की गुरुवार रात ददरा बाजार में सड़क हादसे में मौत हो गई। तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक पर सवार युवक का मामा भी घायल हो गया। घटना की जानकारी मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया।
मामा के साथ बाजार गया था युवक
कूड़ी गांव निवासी अंकित पुत्र रामदुलार बाहर काम करता था। गुरुवार को वह अपने ननिहाल भैसाखास गांव आया था। रात में वह मामा बलिराम यादव के साथ बाइक से किसी काम से ददरा बाजार गया था।
बैंक के सामने हुआ हादसा
बताया गया कि लौटते समय ददरा बाजार स्थित इंडियन बैंक के सामने सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर लगने से अंकित और बलिराम यादव दोनों घायल हो गए।
अस्पताल में युवक ने तोड़ा दम
स्थानीय लोगों की सूचना पर 108 एंबुलेंस से दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राजगढ़ ले जाया गया। चिकित्सकों ने जांच के बाद अ
