Connect with us

जौनपुर

मोदी के जन्मदिन पर विधायक ने मरीजों में बांटे फल

Published

on

Loading...
Loading...

खुटहन (जौनपुर)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर बुधवार को विधायक रमेश सिंह ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचकर उपचाररत दर्जनों मरीजों में फल वितरित किए। उन्होंने मरीजों का हालचाल जाना और उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।

सेवा को बताया सामाजिक जिम्मेदारी

विधायक रमेश सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री के जन्मदिन को सेवा और जनकल्याण के रूप में मनाने से समाज के प्रति जिम्मेदारी का संदेश जाता है। जरूरतमंदों की सेवा करना सामाजिक दायित्व है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से भी जनसेवा के कार्यों में सक्रिय भागीदारी का आह्वान किया।

Loading...

ये लोग रहे मौजूद

कार्यक्रम में ब्लॉक प्रमुख बृजेश यादव, नरेंद्र उपाध्याय, बेचन पांडेय, बसंत लाल मौर्य, राजू सिंह, रविकांत विश्वकर्मा, मोनू पांडेय, प्रदीप यादव, राहुल यादव, अमित उपाध्याय, गौरव सिंह, राजेश यादव और एडीओ पंचायत अजय मिश्रा समेत अन्य लोग मौजूद रहे।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page