Connect with us

गोरखपुर

गोला कोतवाली में समाधान दिवस, दो मामलों का निस्तारण

Published

on

Loading...
Loading...

गोलाबाजार, गोरखपुर। गोला कोतवाली परिसर में शनिवार को तहसीलदार सत्येंद्र कुमार मौर्य और कोतवाल सीपी पांडेय की अध्यक्षता में समाधान दिवस आयोजित हुआ। अधिकारियों, राजस्व कर्मियों और पुलिसकर्मियों ने फरियादियों की शिकायतें सुनीं।

13 मामलों में दो का हुआ निस्तारण

समाधान दिवस में कुल 13 प्रार्थना पत्र आए, जिनमें से दो मामलों का मौके पर निस्तारण किया गया। शेष मामलों को विभागवार संबंधित अधिकारियों को सौंपकर जल्द समाधान के निर्देश दिए गए।

आरसीसी निर्माण में बाधा का मामला पहुंचा

ग्राम बारानगर निवासी इंद्रजीत सिंह ने गांव की पिच सड़क से अपने दरवाजे तक ग्राम प्रधान के कोटे से कराए जा रहे आरसीसी निर्माण में पड़ोसी द्वारा बाधा डालने की शिकायत की। तहसीलदार ने राजस्व और पुलिस की संयुक्त टीम को मौके पर भेजकर मामले का समाधान कराने का निर्देश दिया।

पुलिस और राजस्व कर्मी रहे मौजूद

इस दौरान निरीक्षक अपराध राजेश कुमार यादव सहित राजस्व कर्मी, उपनिरीक्षक और पुलिसकर्मी मौजूद रहे।

Advertisement

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page