गोरखपुर
तुर्रा नाले में मिला अज्ञात महिला का शव
Loading...
Loading...
गोरखपुर। पिपराइच थाना क्षेत्र के जंगल अहमद अली शाह के खुटवा टोला में शुक्रवार को तुर्रा नाले में अज्ञात महिला का शव बहता मिला। शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई।
मछली पकड़ रहे युवकों ने देखा शव
बताया गया कि कुछ युवक नाले में मछली पकड़ रहे थे। इसी दौरान उनकी नजर पानी में बहते शव पर पड़ी। युवकों ने तत्काल 112 नंबर पर पुलिस को सूचना दी।
Loading...
पोस्टमार्टम के लिए भेजा शव
सूचना पर पिपराइच पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से शव को नाले से बाहर निकलवाया। महिला की अभी शिनाख्त नहीं हो सकी है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया तथा आसपास के थानों में पहचान के लिए सूचना दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Continue Reading
