जौनपुर
बीआरपी मैदान में जुटेंगे रामानुरागी, श्रीराम कथा की तैयारियों को अंतिम रूप
समन्वय बैठक में कलश यात्रा, झांकियों, सुरक्षा और आयोजन की व्यवस्थाओं पर बनी योजना
जौनपुर। बीआरपी इंटर कॉलेज, जौनपुर के मैदान में आगामी 21 से 29 अक्टूबर 2026 तक आयोजित होने वाली नौ दिवसीय श्रीराम कथा की तैयारियों को अंतिम रूप देने के लिए रविवार को उत्सव मोटल के बैंक्वेट हॉल में समन्वय बैठक आयोजित की गई। सेवा भारती के बैनर तले होने वाले आयोजन में बड़ी संख्या में रामानुरागियों के जुटने की संभावना है।
बैठक में 20 अक्टूबर को प्रस्तावित कलश एवं शोभा यात्रा के रूट मैप पर चर्चा की गई। यात्रा को सुगम बनाने के लिए कलश वितरण की व्यवस्था, एकरूपता के लिए एक रंग और एक डिजाइन की साड़ी के वितरण, झांकियों तथा शोभायात्रा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था सहित विभिन्न बिंदुओं पर विचार-विमर्श कर रूपरेखा तैयार की गई।
श्रीराम कथा के मुख्य आयोजक ज्ञानप्रकाश सिंह ने कहा कि कलश यात्रा भव्यता से परिपूर्ण होगी और इसकी तैयारियां लगभग पूरी कर ली गई हैं। सभी के समन्वित प्रयास से दिव्य और भव्य श्रीराम कथा के आयोजन का संकल्प लिया गया है। उन्होंने कहा कि यह कथा जनपदवासियों को नई ऊर्जा प्रदान करने के साथ उन्हें एक अलग प्रकार की अनुभूति कराएगी।
बैठक में मुरली पाल, प्रांत कार्यवाह काशी प्रांत, प्रांत संघचालक अंगराज सिंह, डॉ. तेज सिंह, विभाग प्रमुख सेवा भारती, अनिल गुप्ता, जिलाध्यक्ष सेवा भारती, प्रेमचंद शुक्ल, सह जिला संघचालक, ब्रम्हेश शुक्ल, यमदगनीपुरम विद्वत समिति, डॉ. उदयराज सिंह, पप्पू माली, राष्ट्रीय सचिव अपना दल एस, निखिलेश सिंह, पूर्व अध्यक्ष दुर्गा पूजा महासमिति, अरविंद सिंह, माउंट लिट्रा, डॉ. अरुण सिंह, शशांक सिंह ‘रानू’, डॉ. मधुकर तिवारी, बबलू दुबे, मयंक नारायण, जेपी श्रीवास्तव, ऋचा सिंह, मीना यादव, सोनी जायसवाल, नारायण चौरसिया, प्रदीप सिंह ‘रिंकू’, उर्वशी सिंह, प्रीति गुप्ता, अंजना श्रीवास्तव, डॉ. अंजना सिंह, डॉ. वंदना सरकार, रजनी साहू, मिलन गुप्ता और प्रांजल पटेल सहित विभिन्न संगठनों के कार्यकर्ता मौजूद रहे।
