Connect with us

वाराणसी

सुगंधपुर के दिव्यांशु का कोलकाता मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस में चयन

Published

on

Loading...
Loading...

नीट-2026 में 565 अंक के साथ ऑल इंडिया रैंक 2644 हासिल कर बढ़ाया क्षेत्र का गौरव

कोइरौना। डीघ ब्लॉक के सुगंधपुर बैरीबीसा गांव निवासी दिव्यांशु पांडेय का कोलकाता मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस के लिए चयन हुआ है। उनकी सफलता से गांव और पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है।

Loading...

दिव्यांशु पांडेय, अनिल कुमार पांडेय के पुत्र हैं। उन्होंने नीट-2026 परीक्षा में 565 अंक हासिल कर ऑल इंडिया रैंक 2644 प्राप्त की। सीमित संसाधनों के बावजूद कड़ी मेहनत, लगन और निरंतर अध्ययन के दम पर उन्होंने यह उपलब्धि हासिल की।

दिव्यांशु के पिता अनिल कुमार पांडेय कोलकाता में व्यवसाय करते हैं। बेटे के मेडिकल कॉलेज में चयन की खबर मिलते ही परिवार में खुशी की लहर दौड़ गई। वहीं, उनके दादा श्याम शंकर पांडेय के घर पर बधाई देने वालों का तांता लग गया। ग्रामीणों और शुभचिंतकों ने दिव्यांशु को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page