Connect with us

भदोही

भाजपा जिला कार्यालय पर मंडल कार्यसमिति व बूथ सत्यापन को लेकर कार्यशाला

Published

on

Loading...
Loading...

जिलाध्यक्ष दीपक मिश्रा ने कहा- संगठन की मजबूती का आधार बूथ, सत्यापन कार्य पूरी सक्रियता से पूरा करें कार्यकर्ता

भदोही। भारतीय जनता पार्टी जनपद भदोही के जिला कार्यालय पर मंडल कार्यसमिति एवं बूथ सत्यापन को लेकर महत्वपूर्ण कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यशाला में आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों और मंडलों में होने वाली कार्यसमिति बैठकों की तैयारियों को लेकर पदाधिकारियों एवं मंडल अध्यक्षों के साथ विस्तार से चर्चा की गई।

कार्यशाला को संबोधित करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष दीपक मिश्रा ने मंडल कार्यसमिति के आयोजन और बूथ सत्यापन के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि संगठन की मजबूती का सबसे महत्वपूर्ण आधार बूथ है। प्रत्येक बूथ को सक्रिय और सशक्त बनाकर ही पार्टी के संगठनात्मक ढांचे को और मजबूत किया जा सकता है।

उन्होंने पदाधिकारियों एवं मंडल अध्यक्षों से बूथ सत्यापन के कार्य को गंभीरता से लेने और पूरी सक्रियता के साथ निर्धारित कार्य को पूरा करने का आह्वान किया। जिलाध्यक्ष ने कहा कि संगठन के आगामी कार्यक्रमों को सफल बनाने के लिए बूथ स्तर तक कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी जरूरी है।

कार्यशाला में पूर्व जिलाध्यक्ष संतोष पांडेय, विनय श्रीवास्तव, हौसला प्रसाद पाठक तथा वरिष्ठ नेता नागेंद्र सिंह, डॉ. राकेश दुबे और आनंद मिश्रा ने भी विचार रखे। उन्होंने आगामी मंडल कार्यसमितियों के आयोजन, संगठनात्मक गतिविधियों तथा बूथ स्तर पर पार्टी के कार्य को प्रभावी बनाने के संबंध में कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन किया।

Advertisement

वक्ताओं ने कहा कि संगठन की योजनाओं और कार्यक्रमों को प्रभावी ढंग से धरातल तक पहुंचाने में बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं की भूमिका महत्वपूर्ण है। इसके लिए मंडल स्तर पर बेहतर समन्वय और सक्रियता के साथ कार्य करने पर जोर दिया गया।

कार्यशाला का संचालन जिला महामंत्री राजेश पटेल ने किया। कार्यक्रम में भाजपा के सभी जिला पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष एवं विभिन्न मोर्चों के अध्यक्ष प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। कार्यशाला के दौरान आगामी संगठनात्मक गतिविधियों को लेकर पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं में उत्साह देखने को मिला।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page