आजमगढ़
फरिहा बाजार में चला नाला सफाई अभियान
ग्राम प्रधान अबूबकर खान के सहयोग से जेसीबी से हटाई गई गंदगी और सिल्ट
बरसात में जलभराव से राहत मिलने की उम्मीद, बाजारवासियों ने जताया आभार
आजमगढ़। रानी की सराय विकासखंड क्षेत्र की फरिहा ग्रामसभा में बरसात से पहले नाला सफाई अभियान चलाया गया। ग्राम प्रधान अबूबकर खान के सहयोग से फरिहा बाजार में लंबे समय से जाम पड़े नाले की सफाई कराई गई। जेसीबी मशीन की मदद से नाले में जमा गंदगी और सिल्ट को हटाया गया।
जलभराव से मिलेगी राहत
सफाई के बाद नाले की जलनिकासी क्षमता बेहतर होने की उम्मीद है। ग्राम प्रधान अबूबकर खान ने मौके पर पहुंचकर सफाई कार्य का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि बरसात के दौरान बाजार में जलभराव की समस्या न हो, इसके लिए समय रहते नालों की सफाई जरूरी है।
उन्होंने कहा कि नाले की नियमित सफाई और जलनिकासी व्यवस्था को दुरुस्त रखने पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।
ग्रामीणों ने जताया आभार
सफाई कार्य के दौरान डॉ. इमरान अहमद, ओमप्रकाश यादव, जेसीबी चालक नदीम, नेता गौड़ सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण और बाजारवासी मौजूद रहे। नाला सफाई का कार्य शुरू होने पर फरिहा बाजार के लोगों ने ग्राम प्रधान के प्रति आभार जताया।
