Connect with us

मिर्ज़ापुर

डॉ. एसपी पटेल का ग्रामीण क्षेत्रों में सघन दौरा, चिकित्सकों और कार्यकर्ताओं से की मुलाकात

Published

on

Loading...
Loading...

बसुहार जनसेवा मिशन के तहत गांवों में पहुंचे, स्थानीय लोगों की समस्याएं सुनकर दिया सहयोग का आश्वासन

मीरजापुर। बसुहार जनसेवा मिशन के क्रम में डॉ. एसपी पटेल ने गुरुवार को ग्रामीण क्षेत्रों का सघन दौरा किया। इस दौरान उन्होंने विभिन्न गांवों में कार्यकर्ताओं, ग्रामीण चिकित्सकों और स्थानीय लोगों से मुलाकात कर जनसेवा से जुड़े विषयों पर चर्चा की।

भ्रमण के दौरान डॉ. पटेल ने ग्राम बभनी थपनवां में भाजपा बूथ अध्यक्ष श्याम सुंदर त्रिपाठी से मुलाकात की। इसके अलावा उन्होंने ग्रामीण क्षेत्रों में सेवाएं दे रहे चिकित्सकों से भी आत्मीय भेंट की।

डॉ. पटेल ने ग्राम बसुहार में डॉ. संतोष कुमार, रजौहां में डॉ. सुभाष चंद्र, बेदौली में डॉ. चंद्रबली पाल, गोपालपुर में डॉ. कन्हैया प्रजापति तथा दीपनगर में डॉ. रमेश पाल से मुलाकात की। इस दौरान सामाजिक सरोकार और जनसेवा से जुड़े विभिन्न विषयों पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया।

डॉ. पटेल ने कहा कि ग्रामीण स्तर पर चिकित्सकों द्वारा की जा रही सेवा सराहनीय है। समाज के अंतिम व्यक्ति तक स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाने में ग्रामीण चिकित्सकों की महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने चिकित्सकों के स्नेह और अपनत्व के लिए आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह आत्मीयता उन्हें निरंतर जनसेवा के लिए प्रेरित करती है।

Advertisement

भ्रमण के दौरान स्थानीय लोगों ने भी डॉ. पटेल के समक्ष अपनी समस्याएं रखीं। उन्होंने लोगों की समस्याओं को सुना और हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page