Connect with us

भदोही

तालाब में डूबकर किशोरी की मौत

Published

on

Loading...
Loading...

भैंस चराकर लौटते समय फिसला पैर, गहरे पानी में जाने से हुआ हादसा

भदोही। दुर्गागंज थाना क्षेत्र के गंगारामपुर गांव में तालाब में डूबने से एक किशोरी की मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया, जबकि गांव में शोक का माहौल है।

बताया जा रहा है कि किशोरी भैंस चराकर घर लौट रही थी। इसी दौरान तालाब के किनारे अचानक उसका पैर फिसल गया और वह गहरे पानी में चली गई। आसपास मौजूद लोगों को जब घटना की जानकारी हुई तो उन्होंने शोर मचाकर मदद के लिए लोगों को बुलाया।

शोर सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे और किशोरी को तालाब से बाहर निकालने का प्रयास किया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। घटना की सूचना पुलिस को दी गई।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हादसे की जानकारी मिलने के बाद मृतका के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। ग्रामीणों ने तालाब के आसपास सुरक्षा व्यवस्था की आवश्यकता जताई है।

Advertisement

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page