Connect with us

वाराणसी

‘मन की बात’ के बाद भाजपा ने कसी कमर, बूथ स्तर पर सक्रियता बढ़ाने का आह्वान

Published

on

Loading...
Loading...

2027 विधानसभा चुनाव की तैयारियों पर मंथन, घर-घर पहुंचकर सरकार की योजनाएं बताने की अपील

वाराणसी, 30 अगस्त। भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के क्षेत्रीय महामंत्री डॉ. जयनाथ मिश्रा एडवोकेट के नेतृत्व में उत्तरी विधानसभा के खजरी मंडल के वार्ड संख्या 30 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम का सामूहिक श्रवण किया गया। कार्यक्रम में पार्टी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने प्रधानमंत्री के संबोधन को सुना।

‘मन की बात’ कार्यक्रम के बाद पार्टी के आगामी कार्यक्रमों और संगठनात्मक गतिविधियों को लेकर कार्यकर्ताओं के साथ चर्चा की गई। इस दौरान डॉ. जयनाथ मिश्रा ने कार्यकर्ताओं से बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करने के लिए पूरी सक्रियता के साथ जुटने का आह्वान किया।

उन्होंने कहा कि 2027 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में पार्टी को ऐतिहासिक जीत दिलाने के लिए प्रत्येक कार्यकर्ता को अपने-अपने बूथ पर पूरी मुस्तैदी के साथ काम करना होगा। कार्यकर्ता अभी से जनसंपर्क अभियान को गति दें और घर-घर जाकर केंद्र एवं प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं और उपलब्धियों की जानकारी लोगों तक पहुंचाएं।

बूथ मजबूत तो संगठन मजबूत

डॉ. जयनाथ मिश्रा ने कहा कि किसी भी राजनीतिक संगठन की मजबूती उसके बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं की सक्रियता पर निर्भर करती है। इसलिए प्रत्येक कार्यकर्ता को अपने क्षेत्र में लगातार जनसंपर्क बनाए रखना चाहिए। उन्होंने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए संगठनात्मक तैयारियों को अभी से मजबूत करने की जरूरत है।

Advertisement

उन्होंने कार्यकर्ताओं से पार्टी की नीतियों और सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने के साथ ही स्थानीय स्तर पर लोगों की समस्याओं को समझने और उनके समाधान के लिए प्रयास करने की भी अपील की।

कार्यक्रम में डॉ. इन्द्रजीत पांडेय, इंजीनियर अखिलानन्द मिश्रा, टाना मिश्रा, रविंद्र कुमार सिंह, डॉ. पीके तिवारी, मोहन यादव, समारोह राम और मोहम्मद फारूक सहित अन्य कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी मौजूद रहे।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page