गाजीपुर
गाजीपुर में 11 निरीक्षक-उपनिरीक्षकों के तबादले, एसपी ने जारी किया आदेश
कानून-व्यवस्था और जनहित के मद्देनजर तत्काल प्रभाव से नई तैनाती
गाजीपुर, 29 अगस्त। जनपद में कानून-व्यवस्था को और मजबूत बनाने तथा जनहित में पुलिसिंग को प्रभावी करने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक डॉ. ईरज राजा ने 11 निरीक्षक एवं उपनिरीक्षकों के तबादले किए हैं। आदेश के तहत सभी अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से नवीन तैनाती स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।
अमित कुमार मिश्रा बने शादियाबाद प्रभारी
जारी स्थानांतरण आदेश के अनुसार निरीक्षक अमित कुमार मिश्रा को पुलिस लाइन से प्रभारी थाना शादियाबाद बनाया गया है। वहीं उपनिरीक्षक दीपक कुमार को प्रभारी एंटी कैटल स्मगलिंग टास्क फोर्स से थानाध्यक्ष दुल्लहपुर की जिम्मेदारी दी गई है।
रामसजन नागर को सैदपुर की कमान
निरीक्षक रामसजन नागर को प्रभारी निरीक्षक जमानियां से प्रभारी निरीक्षक सैदपुर बनाया गया है। वहीं निरीक्षक अनिल कुमार सिंह को प्रभारी थाना सैदपुर से प्रभारी थाना मरदह भेजा गया है।
जमानियां और दिलदारनगर में भी बदलाव
निरीक्षक योगेन्द्र सिंह को प्रभारी निरीक्षक दिलदारनगर से प्रभारी निरीक्षक जमानियां बनाया गया है। उपनिरीक्षक संतोष राय को थानाध्यक्ष दुल्लहपुर से थानाध्यक्ष दिलदारनगर की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
करीमुद्दीनपुर और जंगीपुर में नई तैनाती
निरीक्षक पवन कुमार उपाध्याय को प्रभारी निरीक्षक मरदह से प्रभारी निरीक्षक करीमुद्दीनपुर बनाया गया है। उपनिरीक्षक ओमप्रकाश को थानाध्यक्ष बरेसर से थानाध्यक्ष जंगीपुर की जिम्मेदारी दी गई है।
बरेसर थाने की जिम्मेदारी श्री बागीश विक्रम सिंह को
उपनिरीक्षक श्री बागीश विक्रम सिंह को थानाध्यक्ष शादियाबाद से थानाध्यक्ष बरेसर बनाया गया है। वहीं करीमुद्दीनपुर के प्रभारी निरीक्षक राजनारायण को प्रभारी डीसीआरबी नियुक्त किया गया है।
एंटी कैटल स्मगलिंग टास्क फोर्स में भी बदलाव
उपनिरीक्षक शिवमणि त्रिपाठी को थानाध्यक्ष जंगीपुर से प्रभारी एंटी कैटल स्मगलिंग टास्क फोर्स बनाया गया है। पुलिस विभाग में किए गए इन फेरबदल को जनपद की कानून-व्यवस्था और अपराध नियंत्रण की दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
तत्काल कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश
पुलिस अधीक्षक की ओर से जारी आदेश 28 अगस्त 2026 को जारी किया गया। सभी संबंधित अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से नई तैनाती स्थल पर पहुंचकर कार्यभार ग्रहण करने और आदेश का अनुपालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।
