Connect with us

गाजीपुर

मिशन शक्ति फेज-5.0 के तहत गाजीपुर में पुलिस ने चलाया जागरूकता अभियान, एंटी रोमियो टीम ने की चेकिंग

Published

on

Loading...
Loading...

गाजीपुर। महिला सुरक्षा और सशक्तिकरण को लेकर उत्तर प्रदेश शासन के निर्देश पर जिले में मिशन शक्ति फेज-5.0 अभियान के तहत पुलिस ने शनिवार को विभिन्न थाना क्षेत्रों में जागरूकता और चेकिंग अभियान चलाया।

अभियान के तहत पुलिस बल ने जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में स्थित प्रमुख बाजारों, संवेदनशील स्थानों और भीड़भाड़ वाले इलाकों में पैदल गश्त की। इस दौरान महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा को लेकर लोगों को जागरूक किया गया। पुलिस ने महिलाओं को किसी भी तरह की परेशानी होने पर तत्काल पुलिस की मदद लेने के लिए प्रेरित किया।

इसी क्रम में सभी थाना क्षेत्रों में गठित एंटी रोमियो टीमों ने भी संवेदनशील स्थानों का भ्रमण कर चेकिंग की। सार्वजनिक स्थानों पर अनावश्यक रूप से घूमने वाले और महिलाओं व बालिकाओं को परेशान करने वाले युवकों पर नजर रखी गई। पुलिस ने शोहदों के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई भी की।

Advertisement

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मिशन शक्ति अभियान का उद्देश्य महिलाओं और बालिकाओं को सुरक्षित माहौल उपलब्ध कराने के साथ-साथ उन्हें उनके अधिकारों और सुरक्षा के प्रति जागरूक करना है। अभियान के तहत पुलिस की टीमें लगातार बाजारों, स्कूल-कॉलेजों और अन्य संवेदनशील स्थानों पर निगरानी कर रही हैं।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page