मिर्ज़ापुर
डॉ. एसपी पटेल ने ग्रामीण क्षेत्रों का किया सघन दौरा, चिकित्सकों और कार्यकर्ताओं से की मुलाकात
मीरजापुर। बसुहार जनसेवा मिशन के क्रम में डॉ. एसपी पटेल ने गुरुवार को ग्रामीण क्षेत्रों का सघन दौरा किया। इस दौरान उन्होंने विभिन्न गांवों में स्थानीय लोगों, कार्यकर्ताओं और ग्रामीण क्षेत्रों में सेवाएं दे रहे चिकित्सकों से मुलाकात कर जनसेवा से जुड़े विषयों पर चर्चा की।
भ्रमण के दौरान डॉ. पटेल ने ग्राम बभनी थपनवां पहुंचकर भाजपा बूथ अध्यक्ष श्याम सुंदर त्रिपाठी से स्नेहिल मुलाकात की। इसके अलावा उन्होंने ग्रामीण क्षेत्रों में चिकित्सा सेवाएं दे रहे चिकित्सकों से भी आत्मीय संवाद किया।
डॉ. पटेल ने ग्राम बसुहार में डॉ. संतोष कुमार, रजौहां में डॉ. सुभाष चंद्र, बेदौली में डॉ. चंद्रबली पाल, गोपालपुर में डॉ. कन्हैया प्रजापति तथा दीपनगर में डॉ. रमेश पाल से मुलाकात की। इस दौरान ग्रामीण स्वास्थ्य व्यवस्था, सामाजिक सरोकार और जनसेवा से जुड़े विभिन्न विषयों पर विस्तार से चर्चा हुई।
डॉ. एसपी पटेल ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में चिकित्सकों द्वारा जरूरतमंद लोगों को स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना सराहनीय कार्य है। समाज के अंतिम व्यक्ति तक स्वास्थ्य सुविधा पहुंचाने में ग्रामीण चिकित्सकों की भूमिका महत्वपूर्ण है। उन्होंने चिकित्सक बंधुओं के स्नेह और आत्मीयता के लिए आभार व्यक्त करते हुए कहा कि लोगों का यह अपनापन उन्हें निरंतर जनसेवा के लिए प्रेरित करता है।
भ्रमण के दौरान स्थानीय ग्रामीणों ने भी डॉ. पटेल से मुलाकात कर क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं से अवगत कराया। उन्होंने लोगों की समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया। ग्रामीण क्षेत्रों में उनके दौरे को लेकर स्थानीय लोगों में भी उत्साह देखने को मिला।
