Connect with us

गाजीपुर

जमानिया कोतवाल रामसजन नागर का तबादला, योगेंद्र सिंह को मिली कमान

Published

on

Loading...
Loading...

एसपी ईरज राजा ने कानून-व्यवस्था के मद्देनजर किया 11 निरीक्षक-उपनिरीक्षकों का स्थानांतरण

रामसजन नागर बने सैदपुर कोतवाल, दिलदारनगर से योगेंद्र सिंह पहुंचे जमानिया

जमानिया (गाजीपुर)।। जनपद में कानून-व्यवस्था को और बेहतर बनाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक ईरज राजा ने पुलिस विभाग में व्यापक स्तर पर स्थानांतरण किया है। जारी आदेश के तहत जमानिया कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक रामसजन नागर का तबादला कर उन्हें सैदपुर कोतवाली का प्रभारी निरीक्षक बनाया गया है।

योगेंद्र सिंह को जमानिया की जिम्मेदारी

वहीं दिलदारनगर के प्रभारी निरीक्षक योगेंद्र सिंह को जमानिया कोतवाली का नया प्रभारी निरीक्षक नियुक्त किया गया है। उनके कार्यभार संभालने के बाद क्षेत्र में पुलिसिंग और कानून-व्यवस्था को लेकर नई कार्यप्रणाली की उम्मीद जताई जा रही है।

11 निरीक्षक-उपनिरीक्षकों के तबादले

स्थानांतरण आदेश के तहत कुल 11 निरीक्षक एवं उपनिरीक्षकों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। उपनिरीक्षक दीपक कुमार को एंटी करप्शन स्मॉलिंग टास्क फोर्स से थाना दुल्लहपुर का थानाध्यक्ष बनाया गया है।

Advertisement

इसके अलावा निरीक्षक अनिल कुमार सिंह को थाना मरदह और संतोष राय को थाना दिलदारनगर की जिम्मेदारी दी गई है।

पुलिस विभाग ने सभी स्थानांतरित अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से नए पद का कार्यभार ग्रहण करने और आदेश का अनुपालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page