Connect with us

गाजीपुर

राखी के धागे में बंधा भाई-बहन का अटूट प्यार

Published

on

Loading...
Loading...

नंदगंज, गाजीपुर। भाई-बहन के प्रेम, स्नेह और अटूट रिश्ते का पावन पर्व रक्षाबंधन शुक्रवार को नंदगंज बाजार सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में हर्षोल्लास और धूमधाम से मनाया गया। सुबह से ही बाजार में त्योहार को लेकर चहल-पहल नजर आई। बहनों ने भाइयों की कलाई पर राखी बांधकर उनकी लंबी उम्र, सुख-समृद्धि और खुशहाल जीवन की कामना की। वहीं भाइयों ने भी बहनों की रक्षा और हर सुख-दुःख में साथ निभाने का संकल्प लिया।

रक्षाबंधन को लेकर नंदगंज बाजार में राखी और मिठाई की दुकानों पर सुबह से ही भीड़ रही। रंग-बिरंगी और आकर्षक राखियों से दुकानें सजी नजर आईं। बहनों ने अपनी पसंद की राखियां खरीदीं और भाइयों के लिए मिठाइयां भी लीं। दूर रहने वाली कई बहनें पर्व मनाने अपने मायके पहुंचीं, जिससे परिवारों में उत्सव जैसा माहौल रहा।

राखी बांधने के बाद भाइयों ने बहनों को मिठाई खिलाकर उपहार और नगद राशि देकर अपना स्नेह जताया। घरों में पूजा-अर्चना के बाद बहनों ने भाइयों को राखी बांधी और उनके सुखी जीवन की कामना की।

रक्षाबंधन भाई-बहन के बीच प्रेम, विश्वास और जिम्मेदारी के रिश्ते को मजबूत करने वाला पर्व माना जाता है। बहन की ओर से भाई की कलाई पर बांधा गया रक्षा सूत्र आपसी स्नेह और सुरक्षा के संकल्प का प्रतीक है। पौराणिक मान्यताओं में भगवान श्रीकृष्ण और द्रौपदी के प्रसंग को भी रक्षाबंधन की भावना से जोड़ा जाता है।

नंदगंज बाजार और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों ने प्रेम, भाईचारे और सौहार्द के साथ रक्षाबंधन का पर्व मनाया।

Advertisement

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page