गाजीपुर
चंदन सिंह हत्याकांड में वांछित आरोपी गिरफ्तार
गाजीपुर। थाना गहमर क्षेत्र के ग्राम सायर स्थित महादेव घाट पर हुई चंदन सिंह की हत्या के मामले में पुलिस ने शुक्रवार को एक वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार, प्रभारी निरीक्षक नन्द कुमार तिवारी मय हमराह पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए आरोपी को भदौरा बस स्टैंड के पास से गिरफ्तार किया।
गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान विश्व प्रकाश जायसवाल उर्फ बबुआ पुत्र चन्द्रहाश जायसवाल, निवासी ग्राम सायर, थाना गहमर, जनपद गाजीपुर, उम्र करीब 38 वर्ष के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी थाना गहमर में पंजीकृत मु0अ0सं0 182/2026 में वांछित था। मामले में धारा 103(1) और 3(5) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज है।
पुलिस ने मुखबिर की सूचना के आधार पर आरोपी की लोकेशन की जानकारी जुटाई और भदौरा बस स्टैंड के पास पहुंचकर उसे गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने नियमानुसार आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार अभियुक्त को आवश्यक कार्रवाई के बाद माननीय न्यायालय के समक्ष पेश करने के लिए भेजा जा रहा है। कार्रवाई करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक नन्द कुमार तिवारी के साथ थाना गहमर के पुलिसकर्मी शामिल रहे।
