गाजीपुर
बरेसर पुलिस ने वारंटी कासिम शाह को घर से किया गिरफ्तार
गाजीपुर। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत बरेसर पुलिस ने शुक्रवार को एक वारंटी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की। पुलिस के अनुसार, थाना बरेसर की टीम ने न्यायालय से जारी वारंट के आधार पर यह कार्रवाई की।
उपनिरीक्षक कृष्ण कुमार पाण्डेय मय हमराह पुलिसकर्मियों के साथ वारंटी की तलाश में जुटे थे। इसी दौरान पुलिस टीम ने कासिम शाह पुत्र सोहराब शाह, निवासी ग्राम मानरिया, थाना बरेसर, जनपद गाजीपुर को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस के मुताबिक, कासिम शाह के खिलाफ न्यायालय जेएम-03 के फौजदारी वाद संख्या 192/26 से संबंधित वारंट जारी था। मामले में उसके खिलाफ धारा 498ए, 323, 504, 494 और 356 भादवि के तहत कार्रवाई दर्ज है। वारंट के आधार पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय से संबंधित आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है।
गिरफ्तारी के दौरान पुलिस के हाथ कोई बरामदगी नहीं लगी। बरेसर पुलिस द्वारा गिरफ्तार आरोपी के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस टीम में उपनिरीक्षक कृष्ण कुमार पाण्डेय समेत थाना बरेसर के हमराह पुलिसकर्मी शामिल रहे।
