Connect with us

भदोही

शरारती तत्वों ने मड़हे में लगाई आग, हजारों का नुकसान

Published

on

Loading...
Loading...

गोपीगंज, भदोही। गोपीगंज कोतवाली क्षेत्र के लालापुर गांव में गोपीगंज-ज्ञानपुर मार्ग किनारे स्थित एक मड़हे में गुरुवार रात अज्ञात व्यक्ति ने आग लगा दी। आग की चपेट में आने से मड़हे में रखा सामान जलकर नष्ट हो गया। घटना में पीड़ित को हजारों रुपये का नुकसान हुआ है।

मड़हे में कैंची-हंसिया बनाने का करते थे काम

सोनखरी गांव निवासी दूधनाथ विश्वकर्मा ने कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि वह लालापुर में सड़क किनारे मड़हा लगाकर कैंची, हंसिया सहित लोहे के अन्य सामान बनाने का काम करते हैं। रोज की तरह गुरुवार रात भी वह काम खत्म कर घर चले गए थे।

रात करीब नौ बजे लगाई गई आग

पीड़ित के अनुसार, गुरुवार रात करीब नौ बजे किसी अज्ञात व्यक्ति ने उनके मड़हे में आग लगा दी। सूचना मिलने पर जब वह मौके पर पहुंचे तो आग पूरी तरह फैल चुकी थी और मड़हे में रखा सामान जलकर खाक हो चुका था।

Advertisement

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर किया निरीक्षण

घटना की सूचना पीड़ित ने पीआरवी पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पीड़ित ने पुलिस से मामले की जांच कर दोषी के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई की मांग की है।

तहरीर के आधार पर जांच शुरू

गोपीगंज पुलिस ने पीड़ित की तहरीर लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस आग लगाने वाले अज्ञात व्यक्ति की पहचान करने का प्रयास कर रही है।

Advertisement

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page