Connect with us

गाजीपुर

जंगीपुर में अवैध तमंचे के साथ शातिर बदमाश गिरफ्तार

Published

on

Loading...
Loading...

गाजीपुर, 28 अगस्त। अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत जंगीपुर पुलिस ने एक युवक को अवैध असलहे के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके कब्जे से .315 बोर का अवैध तमंचा और एक जिंदा कारतूस बरामद किया।

मुखबिर की सूचना पर हुई गिरफ्तारी

थानाध्यक्ष शिवमणि त्रिपाठी के नेतृत्व में उपनिरीक्षक लल्लन राजभर मय हमराह पुलिस टीम के साथ क्षेत्र में अभियान चला रहे थे। इसी दौरान मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने अरसदपुर तिराहे के पास घेराबंदी कर एक युवक को गिरफ्तार किया।

सुधीर राजभर को पुलिस ने पकड़ा

गिरफ्तार युवक की पहचान सुधीर राजभर पुत्र स्वर्गीय नगीना राजभर, निवासी वार्ड नंबर 11 सरस्वती नगर, कस्बा जंगीपुर, थाना जंगीपुर, जनपद गाजीपुर के रूप में हुई है। उसकी उम्र करीब 24 वर्ष बताई गई है।

Advertisement

तमंचा और कारतूस बरामद

पुलिस के अनुसार तलाशी के दौरान सुधीर राजभर के कब्जे से एक अवैध .315 बोर का तमंचा और एक जिंदा .315 बोर का कारतूस बरामद हुआ। पुलिस ने बरामदगी के आधार पर आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

पहले से दर्ज हैं कई मुकदमे

पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार आरोपी का आपराधिक इतिहास भी रहा है। उसके खिलाफ जंगीपुर थाने में चोरी, मारपीट, गाली-गलौज, धमकी, पॉक्सो एक्ट और आर्म्स एक्ट समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमे दर्ज हैं।

पुलिस टीम ने की कार्रवाई

Advertisement

गिरफ्तारी और बरामदगी की कार्रवाई में थानाध्यक्ष शिवमणि त्रिपाठी मय हमराह तथा उपनिरीक्षक लल्लन राजभर मय हमराह पुलिस टीम शामिल रही। आरोपी के खिलाफ अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page