Connect with us

Uncategorized

चेन लूट का आरोपित पुलिस मुठभेड़ में घायल, गिरफ्तार

Published

on

Loading...
Loading...

ऑपरेशन चक्रव्यूह के तहत शिवपुर पुलिस की कार्रवाई, तमंचा-कारतूस, चेन और बाइक बरामद

रिपोर्ट- ब्यूरो वाराणसी

Loading...

वाराणसी। शिवपुर थाना क्षेत्र में महिला से चेन लूट की घटना में वांछित आरोपित को पुलिस ने मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया। गुरुवार की देर रात हरिहरपुर के पास वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस ने बिना नंबर प्लेट की पल्सर सवार संदिग्ध को रोकने का प्रयास किया। बैरिकेड तोड़कर भागने के दौरान बाइक फिसलने से आरोपित गिर गया और उसने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में पैर में गोली लगने से वह घायल हो गया।
पुलिस के अनुसार, 27 अगस्त की रात करीब 11 बजे शिवपुर पुलिस की टीम हरिहरपुर के पास संदिग्ध वाहनों और व्यक्तियों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान बिना नंबर प्लेट की पल्सर बाइक से जा रहे युवक को पुलिस ने रुकने का इशारा किया। आरोपित बैरिकेड तोड़कर भागने लगा। कुछ दूरी पर बाइक फिसलने के बाद वह गिर गया और पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस की जवाबी फायरिंग में उसके पैर में गोली लगी।
घायल की पहचान शशि भूषण (28) पुत्र लक्ष्मी नारायण, निवासी तार बांग्ला बिजली कॉलोनी, थाना डेहरी, जनपद रोहतास, बिहार के रूप में हुई। पुलिस ने उसे उपचार के लिए अस्पताल भेजा।
चेन और तमंचा बरामद
पुलिस ने आरोपित के कब्जे से .315 बोर का एक तमंचा, एक जिंदा कारतूस, पीली धातु की एक चेन और एक पल्सर मोटरसाइकिल बरामद की है।
प्रारंभिक पूछताछ में आरोपित ने अपने साथी के साथ 24 अगस्त को शिवपुर क्षेत्र के खुशहाल नगर में महिला से चेन लूट की घटना को अंजाम देना स्वीकार किया है। इस मामले में शिवपुर थाने में मु0अ0सं0 383/26, धारा 309(4) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज है। पुलिस आरोपित के साथी और लूट की अन्य घटनाओं के संबंध में भी पूछताछ कर रही है।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page